RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:बुधवार को कान्हाचट्टी प्रखंड के बेंगोकला और कोल्हैया में हुआ रात्रि चौपाल का आयोजन।

उपायुक्त ने कार्यक्रम में पहुंच मतदाताओं को दिलाया मतदाता शपथ।

नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर भी मतदाताओं को किया गया जागरुक।

मतदाताओं ने मोबाइल फ्लैस लाइट जलाकर उत्साह के साथ 20 मई को वोट करेगा चतरा का लगाया नारा।

RKTVNEWS/चतरा(झारखण्ड )11 अप्रैल।चतरा संसदीय क्षेत्र में लोकसभा आम चुनाव चुनाव 2024 को लेकर 20 मई को मतदान दिवस निर्धारित है। इसे लेकर प्रशासन द्वारा इस त्योहार को सफल बनाने हेतु आवश्यक तैयारी की जा रही है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप के नेतृत्व में जिले के वरीय अधिकारी विभिन्न प्रखंडों में लगातार जन जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाकर सजग करने में जुटे हैं। इसी अभियान के तहत अब जिला प्रशासन चुनाव आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत अब गांवों में रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों को लोकतंत्र के महापर्व में शत प्रतिशत मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावे विद्यालयों में स्टोरी लेखन, कविता लेखन, चित्रकला, रंगोली, मेहंदी समेत अन्य कार्यक्रम कराएं जा रहे हैं।
आंगनवाड़ी केंद्र, ग्रामीण व सुदूरवर्ती क्षेत्रों, चौक चौराहों पर तरह तरह के व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है।
शाम ढलते ही प्रशासन द्वारा अब गांव में जाकर ग्रामीणों से बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील की जा रही है। इतना ही नहीं अधिकारियों के द्वारा मतदान से होने वाले फायदे और लोकतंत्र के महापर्व के बाद देश की दशा और दिशा पर पड़ने वाले प्रभाव के प्रति जागरूक कर ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की जा रही है। साथ ही साथ घरों से निकलकर आगमी 20 मई को मतदान केंद्र पहुंचकर पहले मतदान करने और अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का शपथ भी दिला रहे हैं। जिला प्रशासन के इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह भी देखा जा रहा है। इसी जागरूकता अभियान के दौरान बुधवार को जिला प्रशासन कान्हाचट्टी प्रखंड के बेंगोकला एवं कोल्हैया के पोलपोल पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक किया। बेंगोकला पंचायत सचिवालय एवं पोलपोल गांव में उपायुक्त ने रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर मतदान के महत्व के बारे में बताया, उन्होंने आगे यह भी बताया की अगर किसी मतदाता का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है तो वैसे मतदाता 23 अप्रैल तक बीएलओ से संपर्क कर या फिर मतदान केंद्र जा कर या ऑनलाइन माध्यम से प्रपत्र 6 भर कर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा लें और चुनाव का पर्व देश का गर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा 20 मई चुनाव दिवस के दिन सभी मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच अपने मत का प्रयोग अवश्य करे। जिला प्रशासन द्वारा शारीरिक रूप से असक्षम मतदाताओं के लिए भी आवश्यक तैयारी की जा रही है। बेंगोकला में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मतदाताओं द्वारा मोबाइल फ्लैस लाइट जलाकर उत्साह के साथ एक स्वर में “मेरा वोट मेरा अधिकार”, “पहले मतदान फिर जलपान”, 20 मई को वोट करेगा चतरा का नारा लगाया।इस कार्यक्रम के तहत ज्यादा लोग मतदान केंद्रों पर कैसे पहुंचे इस दिशा में भी सार्थक पहल को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
मौके पर उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पवन मंडल,एस डीएम सुरेंद्र उरांव, शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, डीएसपी मुख्यालय रोहित रजवार, नजारत उप समाहर्ता विजय कुमार दास,थाना प्रभारी गंगा सागर ओझा, कान्हाचट्टी सीओ प्रमोद कुमार, जिला जनसंपर्क कार्यालय से सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर सह सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शशिकांत कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग बिहार के अपर सचिव द्वारा बहुग्रामीण पाइपलाइन जलापूर्ति योजना सिमरी का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथा स्थल पहुंचे।

rktvnews

भाजपा का लाभार्थी संपर्क अभियान संपन्न।जिले मे लगभग सभी बूथो पर तीन दिनो मे 50 हजार लाभार्थियों से किया संपर्क।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा महा अभियान के अंतर्गत गन्ना वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए।

rktvnews

30 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मध्यप्रदेश भाजपा : एक अनार और छह बीमारों के बीच घोड़ा पछाड़ युद्ध।

rktvnews

Leave a Comment