RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे पर खाद्य कारोबारियों, मीडिया व विषय विशेषज्ञों के साथ खाद्य सुरक्षा संवाद आयोजित।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)07 जून।खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की ओर से वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे पर आज सुभाष रोड स्थित होटल में खाद्य कारोबारियों, मीडिया व विषय विशेषज्ञों के साथ खाद्य सुरक्षा संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अपर आयुक्त श्री ताजबर सिंह जग्गी व अन्य अतिथियों ने किया। अपर आयुक्त ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों व पर्यटन केंद्रों पर विशेष अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर नकेल कसी जा रही है।उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की समस्या या शिकायत के लिए विभागीय टोल फ्री नंबर 180018004246 पर जानकारी दें। खाद्य अपमिश्रण पर अंकुश लगाने हेतु मानव संसाधन की कमी को जल्द दूर कर लिया जाएगा। इस हेतु 25 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के चयन हेतु लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा है। एम्स ऋषिकेश के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग से डॉ. संतोष ने कहा कि हम फूड पेंडेमिक के दौर में जाने वाले हैं। अगर हम खाने को दवा की तरह लेना पसंद करेंगे तो हो सकता है कि आने वाले दिनों में दवा लेने की जरूरत न पड़े। अच्छे स्वास्थ्य के लिए जिम नहीं, अच्छी किचन जरूरी है। पीआरएसआई के देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष व सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में उपनिदेशक रवि बिजरानिया ने कहा कि आज सुरक्षित खानपान के बारे में चर्चा बहुत आवश्यक है। इस विषय पर अधिक से अधिक जनजागरूकता फैलाने की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सही खानपान के लिए सावधानी जरूरी है। हमें बहुत ज्यादा स्वाद के लालच से भी बचना होगा। लोगों को फूड सेफ्टी पर जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग किया जा सकता है। एफडीए के उपायुक्त जीसी कंडवाल ने बताया कि विभाग द्वारा बहुत जल्द खाद्य सुरक्षा की कसौटी पुस्तक का प्रकाशन किया जाने वाला है। जिसमें खाद्य सुरक्षा से जुड़ी तमाम जानकारी मिलेगी। वरिष्ठ पत्रकार सुश्री ज्योत्स्ना, गजेंद्र नेगी व श्री राकेश खंडूरी ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर होटल एसोसिएशन से अनिल मारवाह, पीएसआरआई से अनिल सती, सुरेश भट्ट, संजय पांडे, मनोज सती, एफडीए से एडिशनल ड्रग कंट्रोलर डॉ. सुधीर कुमार, नीरज कुमार, मनीष सयाना, पीसी जोशी, संजय तिवारी, रमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

द्वितीय अपील की सुनवाई के क्रम में कार्य में कोताही बरतने वाले सीओ एवं आरओ पर जिलाधिकारी ने लगाया 5-5 हजार रुपए का अर्थदंड।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने काकोर कलां में यमुना तटवर्ती बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भारत-जिम्बाब्वे संयुक्त व्यापार समिति का तीसरा सत्र नई दिल्ली में संपन्‍न।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के पहल से जिले में पहली बार गैर आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मिली स्वीकृति!जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 204 बालक व बालिकाओं ने चयन प्रशिक्षण/प्रतिभा चयन खोज में भाग लिया,चयनित खिलाड़ियों को एनआईएस कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

rktvnews

भाजपा कद्दावर उद्योगपति अजय सिंह ने छत्तीसगढ़ में एथनॉल टैंकर से अवैध उगाही पर किया ट्विट।

rktvnews

चतरा:टीडीएस/टीसीएस एवं नवीन आयकर अधिनियम, 2025 के प्रावधानों पर एकदिवसीय जागरूकता सेमिनार आयोजित, 150 प्रतिभागियों ने लिया भाग।

rktvnews

Leave a Comment