RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

दरभंगा के महात्मा गाँधी शिक्षण संस्थान, वाजितपुर में शृंखलाबद्ध मैथिली हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार) 16 अप्रैल।मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत पिछले सात दिनों से चल रहे शृंखलाबद्ध मैथिली हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन का सोमवार को समापन महात्मा गाँधी शिक्षण संस्थान, वाजिदपुर, दरभंगा के सभागार में हुआ।
डॉ. जय प्रकाश चौधरी जनक जी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन दरभंगा जिला स्वीप आईकॉन मणिकांत झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अपने उद्घाटन भाषण में श्री झा ने कहा कि दरभंगा जिले के मतदाताओं मे मतदान के प्रति जागरूक के उद्देश्य से आयोजित इस शृँखलाबद्ध आयोजन को लोगों ने खूब सराहा है। उन्होंने कहा कि हमे उम्मीद ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है, कि इस चुनाव मे दरभंगा जिले के मतदान का प्रतिशत राज्य मे सबसे अधिक होगा।
इस अवसर पर आयोजित हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन में शंभु नाथ मिश्र ने मतदान जागरूकता अभियान गीत गाकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया, जबकि भारती रंजन कुमारी ने अपनी कविता के माध्यम से बच्चों को अपने कर्त्तव्य पथ पर बढ़ते रहने का आह्वान किया। आशीष अकिंचन ने हास्य रस की कविता से लोगों को गुदगुदाया।
डॉ. जय प्रकाश चौधरी जनक ने अपनी कविता “अजब एलेक्शन गजब सलेक्शन शत-प्रतिशत मतदान बंद रहत ओइ दिन सब धंधा क्यो ने खेत खरिहान”सुनाकर मतदान करने का जज्बा बुलंद कर दिया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका नसरिन निगाह, नरगिस आरा, पूनम कुमारी तथा फूल कुमारी की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
पं गंधर्व झा के वैदिक मंगलाचरण एवं प्राचार्य अशोक कुमार राय के स्वागत उद्बोधन से आरंभ हुए कार्यक्रम का समापन संजीव कुमार झा के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

Related posts

बागपत:उप मुख्यमंत्री ने गौरीपुर मोड़ पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:01लाख से अधिक के ट्रांजेक्शन पर नजर रखें बैकर्स, जानकारी करें साझा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

rktvnews

उमरिया:लखपति दीदी पहल महिलाओं के लिए बनी वरदान : रूपा

rktvnews

एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्ग दर्शन मेले का जिलाधिकारी ने किया उद्धघाटन।

rktvnews

भोजपुर! इंडिया गठबंधन के पक्ष में निर्णायक जनादेश देने के लिए है तैयार:दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के बीच उच्च स्तरीय वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment