RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ले विडियो कांफ्रेंसिंग की बैठक में डीएम और एसपी हुए शामिल।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)27 अप्रैल।लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के तैयारियों के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार की अध्यक्षता में वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की गई। उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, मनीष कुमार के द्वारा भाग लिया गया।
लोक सभा आम निर्वाचन 2024 हेतु मतदान केन्द्रवार कम मतदान प्रतिशत केन्द्रों हेतु क्रियान्वित माइक्रो प्लान बनाते हुए ज्यादा से ज्यादा स्वीप गतिविधियों कराते हुए मतदाताओं को मतदान देने हेतु प्रेरित करने को कहा गया। साथ ही न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु आवश्यक कारवाई करने का निर्देश दिया गया।
मतदाताओं को प्रत्येक मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जा रही सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं (AMF) के बारे में प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया, जिसमे पेयजल, शेड, व्हीलचेयर, waiting रूम, que प्रबंधन इत्यादि के बारे में भी बताने का निर्देश दिया गया।
निर्वाचन कार्य हेतु आने वाले अर्द्धसैनिक बलों के आवासन हेतु चिन्हित विद्यालय भवनों में पेयजल, शौचालय, स्नानगार इत्यादि से संबंधित कमियों को दुरुस्त करने हेतु प्राथमिकता के आधार पर कारवाई करने का निर्देश दिया गया।
प्रत्येक मतदान केन्द्र पर प्रशासनिक टीम बनाने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिस मतदान केन्द्र पर पिछले लोक सभा आम निर्वाचन में कम मतदान प्रतिशत वाले केन्द्र को चिन्हित कर वहाँ के मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक करने को कहा गया।
बी0एल0ओ0 के माध्यम से मतदाता पर्ची को मतदाताओं के बीच ससमय वितरण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही वितरण किये गये मतदाता पर्ची की जाँच रैण्डम रूप से चौकीदार से कराने का निर्देश दिया गया।
मतदान के एक दिन पूर्व रैण्डम रूप से मतदान केन्द्र के आस पास रात्रि में जाँच करने का निर्देश दिया गया। साथ ही क्यू0आर0टी0 मोटरसाईकिल टीम भी बनाने को कहा गया।
मतदान प्रतिशत बढाने हेतु सेविका, सहायिका, आशा, जीविका दीदियों एवं विकास मित्र के माध्यम से अपने-अपने पंचायत अंतर्गत गाँवों में जाकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी डुमराँव, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी विधानसभा में किए जा रहे कार्यों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

विपक्षी पार्टियों के एकजुट होने से भाजपा घबराहट में : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने निर्वाचन से संबंधित सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारीयों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने शहीद की पत्नी को सौंपा बलिदान पत्र।

rktvnews

महाकुंभ:तृतीय अमृत स्नान बसंत पंचमी के अवसर पर प्रशासन का विशेष ‘ऑपरेशन इलेवन’ प्लान तैयार।

rktvnews

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मनाया गया जन्मदिन।

rktvnews

Leave a Comment