RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

इंदौर:आबकारी अमले द्वारा बड़ी कार्रवाई!तीन मामलों में लगभग ढाई लाख रूपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त।

RKTVNEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश)11 अप्रैल।इंदौर जिले में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर मदिरा के अवैध क्रय-विक्रय, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिये कलेक्टर आशीष सिंह के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दलों द्वारा अभियान चलाकर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे ने बताया कि आबकारी विभाग के अमले द्वारा 09 और 10 अप्रैल 2024 को कार्यवाही करते हुए महत्वपूर्ण प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। इसी कड़ी में गत 09 अप्रैल 24 को दोपहिया वाहन TVS जुपिटर से एक पीला बैग में 100 पाव (02 पेटी) देशी मदिरा प्लेन का अवैध परिवहन करते हुए शिवम पिता कमल किशोर निवासी 35 ब्रह्मबाग कालोनी इंदौर को पकड़ा गया। TVS जुपिटर न.MP 09–ZB-8698 को दौरान ए गश्त पीछा करते हुए संयोगितागंज रोड पर रोककर उपरोक्त अनुसार बरामद अवैध शराब को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। जप्त मदिरा और वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 75 हजार रूपये है ।
इसी तरह बुधवार को आबकारी वृत्त काछी मोहल्ला में गश्त के दौरान आरोपी प्रवीण पिता भीमराव ऊके को एक्टिवा MP09-SW-7378 पर दो पेटी बीयर व दो पेटी देशी शराब का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। मदिरा और वाहन की अनुमानित कीमत 90 हजार रूपये है। इसी प्रकार आज दोपहिया वाहन हौंडा एक्टिवा में अवैध परिवहन करते हुए शिवा पिता सुंदर लाल निवासी पीथमपुर धार से एक पेटी देशी मदिरा प्लेन को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। जप्त मदिरा और वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 73 हजार 500 रूपये है । सभी आरोपियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आबकारी विभाग द्वारा लगातार रात्रि गश्त, बारों पर सघन निगरानी, रोड चेकिंग कर अवैध मदिरा के विरुद्ध तथा नियमो का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Related posts

पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने किया पद भार ग्रहण।

rktvnews

पटना:राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 67वीं बैठक सम्पन्न।

rktvnews

कोयला मंत्रालय स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह का आयोजन करेगा।

rktvnews

गढ़वा:‘सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा’ और सड़क सुरक्षा जागरूकता का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:सीता की खोज में निकले राम,शबरी के जूठे बेर खाकर प्रसन्न हुए दोनों भाई।

rktvnews

Leave a Comment