RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 67वीं बैठक सम्पन्न।

₹2484.06 करोड़ की 16 परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस एवं ₹46.86 करोड़ की 4 परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)13 मई।विकास आयुक्त-सह-अध्यक्ष, राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 67वीं बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न निवेश प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में कुल 16 परियोजनाओं को ₹2484.06 करोड़ की लागत के साथ स्टेज-1 क्लीयरेंस प्रदान किया गया, जबकि 04 परियोजनाओं को ₹46.86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन एवं क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
बैठक के दौरान निवेश स्वीकृति प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं त्वरित बनाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही निवेशकों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के प्रभावी समाधान हेतु विभिन्न बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया, ताकि बिहार को निवेश के लिए और अधिक अनुकूल एवं प्रतिस्पर्धी राज्य बनाया जा सके।
बैठक में जिन प्रमुख निवेश प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई, उनमें Ambuja Concrete North Private Limited द्वारा औद्योगिक क्षेत्र महवल, मुजफ्फरपुर में ₹1114.94 करोड़ के निवेश से 8219 MTPD क्षमता की सीमेंट इकाई की स्थापना का प्रस्ताव प्रमुख रहा।
इसके अतिरिक्त डालमिया सीमेंट (North East) Limited को किशनगंज में ₹573.76 करोड़ के निवेश से 2.5 M MTPA क्षमता की सीमेंट इकाई तथा Dalmia Bharat Green Vision Limited को महवल, मुजफ्फरपुर में ₹573.15 करोड़ के निवेश से 2.5M MTPA क्षमता की सीमेंट इकाई स्थापित करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई।
अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों में KNSG Aluminium Pvt. Ltd., A2R Mehta Star Hotels LLP, S. Rajdev Buildz LLP, IconSpiral Electronics Pvt Ltd, SITA AGRO FOOD PRODUCTS एवं SAPL Industries Private Limited सहित अन्य निवेश प्रस्ताव शामिल रहे।

Related posts

रायपुर : महात्मा गांधी नरेगा की राज्य स्तरीय सशक्त समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

बागपत:प्रबुद्धजनों ने जिले के विभिन्न वर्गों के साथ विचार-विमर्श कर 2047 के विजन डॉक्यूमेंट के लिए संकलित किए सुझाव।

rktvnews

दुमका:जिला बाल संरक्षण इकाई के सभागार में बाल विवाह की रोकथाम हेतु कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

बक्सर: एडीजे मेजर जनरल ए एस बजाज की अध्यक्षता में नवल यूनिट एनसीसी के प्रशिक्षण अभ्यास को दिखाई गई हरी झंडी।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री वैश्विक नगर उदय योजना के तहत नगर पंचायत रटौल में होंगे विकास कार्य।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के कार्यों का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment