RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नवादा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने हरिश्चन्द्र स्टेडियम में खेल भवन में चल रहे लोक सभा आम निर्वाचन 2024 से संबंधित सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार )09 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी नवादा के द्वारा सोमवार को हरिश्चन्द्र स्टेडियम में खेल भवन में चल रहे लोक सभा आम निर्वाचन 2024 से संबंधित सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा लोक सभा आम निर्वावन 2024 से संबंधित प्रपत्रों एवं सामग्रियों को संबंधित एजेंसियों के द्वारा आपूर्ति की गयी है, जिसका मिलान संख्यात्मक रूप से एवं गुणवत्ता पूर्वक ससमय कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय पाया गया कि खेल भवन-सह-सामग्री कोषांग के प्रथम तल पर पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा जिले के 1796 बूथों पर सभी मतदान केन्द्रों हेतु केन्द्रवार सामग्रियों एवं प्रपत्रों का विखंडीकरण करते हुए विधान सभावार थैला किया जा रहा है। इस कार्य को ससमय पूर्ण करने का निर्देश संबंधित कोषांगों के पदाधिकारियों एवं उपस्थित कर्मियों को दिया गया।
इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डॉ0 राजकुमार सिंहा, नोडल पदाधिकारी सामग्री कोषांग नवीन कुमार पांडेय के साथ-साथ अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

बॉलीवुड फिल्म में दिखेंगे रायपुर के महादेव घाट, तेलीबांधा तालाब, वीआईपी रोड, राजिम और नवा रायपुर के नजारे।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एनआईएबी, हैदराबाद में भारत के पहले अत्याधुनिक पशु स्टेम सेल बायोबैंक और प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

rktvnews

गढवा:सामाजिक और भावनात्मक शिक्षण पर आधारित SEL समागम का सफल आयोजन।

rktvnews

भोजपुर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जिले में 100 लाभुकों को स्वीकृत्यादेश बांटा।

rktvnews

भोजपुर एसपी ने सुनी जनता की फरियादें।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 सितंबर 25

rktvnews

Leave a Comment