RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नये साल में छोटे दुकानदारों को सौगात।

मध्यप्रदेश में छोटे दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में अनावश्यक निरीक्षणों पर रोक।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)01 जनवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिशा निर्देशों के अनुसार मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग द्वारा मध्य प्रदेश दुकान एवं स्थापना अधिनियम, 1958 में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। यह संशोधन राज्य में इज ऑफ डुईंग बिजनेस को बढ़ावा देने तथा दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों पर अनुपालन का अनावश्यक भार कम करने के उद्देश्य से किया गया है। संशोधन के अंतर्गत अब ऐसी दुकानें एवं संस्थान, जिनमें 20 से कम कर्मचारी कार्यरत हैं, उनके यहाँ श्रम निरीक्षकों द्वारा निरीक्षण केवल राज्य सरकार की पूर्व अनुमति से ही किया जा सकेगा। इससे अनावश्यक निरीक्षणों पर रोक लगेगी।
श्रम विभाग के अपर सचिव बसंत कुर्रे ने बताया है कि इस निर्णय से छोटे दुकानदारों एवं उद्यमियों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी। साथ ही दुकानदारों में स्व-अनुपालन की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा। व्यापार एवं रोजगार सृजन के लिए अनुकूल वातावरण विकसित होगा। इससे समय, संसाधन एवं लागत की बचत होगी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा छोटे दुकानदारों के प्रति संवेदनशीलता बरती जा रही है।
श्रम विभाग ने सभी दुकानदारों, व्यापार संघों एवं उद्यमियों से अपेक्षा की है कि वे श्रम कानूनों का स्वेच्छा से पालन करें और इस सकारात्मक सुधार का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय का विस्तार करें।

Related posts

लोकसभा के शून्य काल में आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने महादलित समुदायो के मान्यता संबंधी उठाई आवाज।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी की नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री खट्टर से मुलाकात।

rktvnews

आपराधिक तत्वों की शामत!मुहर्रम को ले बक्सर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर।

rktvnews

राज्यमंत्री ने विकास कार्याें के किए लोकार्पण व शिलान्यास!हिण्डोली-नैनवां के हर क्षेत्र में हुआ चहुंमुखी विकास, आमजन का जीवन हो रहा आसान- खेल राज्यमंत्री

rktvnews

भोपाल:कानून व्यवस्था की आदर्श स्थिति सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

rktvnews

बागपत:किसान को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य रूपया 2275/प्रति कुन्तल मिलेगा।

rktvnews

Leave a Comment