RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 13 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 1210 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 88 संसदीय क्षेत्रों के लिए 2633 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 अप्रैल।लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 1206 उम्मीदवारों के साथ-साथ बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र से 4 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान के लिए 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 88 संसदीय क्षेत्रों के लिए कुल 2633 नामांकन दाखिल किए गए थे। दूसरे चरण के मतदान के लिए 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल, 2024 थी। दाखिल किए गए 2633 नामांकन पत्रों की जांच के बाद, 1428 नामांकन वैध पाए गए। सभी 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 08 अप्रैल, 2024 थी।
दूसरे चरण में, केरल में 20 संसदीय क्षेत्रों से अधिकतम 500 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, इसके बाद कर्नाटक में 14 संसदीय क्षेत्रों से 491 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। त्रिपुरा के एक संसदीय क्षेत्र से न्यूनतम 14 नामांकन प्राप्त हुए। महाराष्ट्र के 16-नांदेड़ संसदीय क्षेत्र से सबसे अधिक 92 नामांकन प्राप्त हुए।
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार विवरण:
उल्‍लेखनीय है कि बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र में 15 एसी सीटों पर 19.04.2024 (चरण-1) को मतदान होगा और इस संसदीय क्षेत्र में 13 एसी सीटों पर 26.04.2024 (चरण-2) को मतदान होगा । बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र से 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिन्हें 5 अप्रैल, 2024 को जारी राजपत्र अधिसूचना में अधिसूचित किया गया है। कुल मिलाकर, चरण-1 के लिए, 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 1625 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 1491 पुरुष उम्मीदवार और 134 महिला उम्मीदवार हैं।

Related posts

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और जाधव प्रतापराव गणपतराव की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

दुनिया की पांच सबसे बड़ी कोयला खानों में से दो खानें भारत में स्थित हैं।

rktvnews

सारण:छपरा मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई अत्याधुनिक सबडर्मल गर्भनिरोधक इम्पलांट की सुविधा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 अप्रैल 25

rktvnews

Leave a Comment