RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अगस्त।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दावा/आपत्ति दाखिल करने के संबंध में पात्र नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाने हेतु “मतदाता जागरूकता रथ” को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों, बाज़ारों, हाटों, चौक-चौराहों आदि स्थानों पर जाकर आम नागरिकों को दावा/आपत्ति प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देगा, ताकि अधिक से अधिक योग्य नागरिक निर्वाचक सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकें या आवश्यक संशोधन करवा सकें। गौरतलब है कि प्रारूप निर्वाचक सूची दिनांक 01 अगस्त 2025 को प्रकाशित की जा चुकी है, जिस पर दावा/आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 01 सितंबर 2025 निर्धारित है। 01 जुलाई 2025 की अहर्ता तिथि के आधार पर योग्य नागरिक पंजीकरण, विलोपन एवं संशोधन हेतु विहित प्रपत्र में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन बीएलओ, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी या निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय, संबंधित प्रखंड कार्यालय अथवा नगर निकाय कार्यालयों में आयोजित विशेष शिविरों में जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के वोटर सर्विस पोर्टल (https://voters.eci.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। निर्धारित अवधि में प्राप्त सभी दावे एवं आपत्तियों का निष्पादन संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा 25 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। इसके उपरांत, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार 30 सितंबर 2025 को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

Related posts

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 79वें स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश।

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभायात्रा के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन को किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर संगोष्ठी आयोजित,हाइपरटेंशन से निजात संभव:डा मधुकर प्रकाश

rktvnews

सीएए पर उपराष्ट्रपति ने कहा, तथ्य चाहे जो भी हों, जमीनी हकीकत को स्वीकार किए बिना सबक सिखाने की कोशिश करने वालों की अज्ञानता को नकारा जाना चाहिए।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज रांची में भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का दौरा कर अनुसंधान कार्यों का जायजा लिया।

rktvnews

Leave a Comment