RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठित उड़नदस्ता दल प्रभारी दंडाधिकारी लखेंद्र कुमार, प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी बदन पासवान इमादपुर थाना,मनीष कुमार सिंह पिरो थाना एवं अंचल गार्ड के द्वारा की जा रही संयुक्त वाहन चेकिंग के दौरान रविवार को पीरो के गांधी चौक के पास सिंह ट्रेवल्स की एक बस से 71 किलोग्राम गांजे के साथ तीन तस्कर उद्वंतनगर थाना क्षेत्र के दर्शन छपरा निवासी चंदन कुमार और आरा नगर थाना क्षेत्र के रघुटोला निवासी टुना कुमार एवं श्रवण कुमार यादव को गिरफ्तार कर पीरो थाना में मामला दर्ज किया है।

