RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पश्चिमी चंपारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बस मालिकों के साथ बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/पश्चिमी चंपारण (बेतिया)08 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफलतापूर्वक संचालन के लिए बसों की उपलब्धता सुनिश्चत करने हेतु इस जिले में परिचालित बस के मालिकों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बस के मालिक/मैनेजर/प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि जिले में 25 मई को मतदान है। उक्त कार्य में इस जिला में बड़ी संख्या में बसों की आवश्यकता है। सफलतापूर्वक निर्वाचन सम्पन्न कराने में बस मालिक सहयोग करें। समय पर बसों की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि जिले में रजिस्टर्ड बसें जिले में ही रहे, संभव हो तो अन्य जिले में रजिस्टर्ड बसों की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराएं।
बैठक में बारी-बारी से बस मालिकों द्वारा बस की संख्या और सिटिंग क्षमता, बस का परिचालन आरम्भ तथा गंतव्य के बारे में जानकारी प्रदान की गई। बस मालिकों द्वारा सुझाव भी दिये गए तथा कुछेक समस्याओं से जिला निर्वाचन पदाधिकारी को अवगत कराया गया।
बस मालिकों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को आश्वस्त किया कि जिले में सफलतापूर्वक निर्वाचन सम्पन्न कराने में बस मालिक पूर्ण सहयोग करेंगे। समय पर बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अन्य जिलों में परिचालित बसों की भी उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बस मालिकों की समस्या को गंभीरता से सुना और नियमानुकूल समाधान कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाले वाहनों का भुगतान समय पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दर पर पूर्ण पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा।
इस अवसर पर अनिल कुमार सिन्हा, वरीय पदाधिकारी, परिवहन कोषांग, ललन प्रसाद, नोडल पदाधिकारी, परिवहन कोषांग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान की मृत्यु पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने व्यक्त की संवेदना

rktvnews

भोजपुर:रोहतास ने बक्सर को दो विकेट से हराया।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त ने सुनी जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं।

rktvnews

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ने महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रेरणा स्थल पर बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर: शोभा यात्रा के साथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव का हुआ भव्य समापन।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment