RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित उत्तराखण्ड निवास का दौरा किया।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)18 अक्टूबर।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित उत्तराखण्ड निवास का दौरा किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड निवास के शुभारम्भ की तैयारियों के बारे में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से जानकारी ली और कार्यक्रम के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस का विशेष रूप से भव्य आयोजन किया जाना है। जिसकी शुरूआत नई दिल्ली में उत्तराखण्ड निवास के शुभारम्भ, दिल्ली में रहने वाले विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उत्तराखण्ड मूल के अधिकारियों, कार्मिकों व प्रवासियों की उपस्थिति में आयोजित की जाएगी।
इस दौरान सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, परियोजना प्रबंधक राकेश चन्द तिवारी, योगेश कुमार, सहायक अभियन्ता प्रमोद कुमार कोठियाल, उत्तराखण्ड सदन के विशेष कार्याधिकारी रंजन मिश्रा सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:उद्योग हमारे लिए मंदिर और देवालय के समान हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को ले बैठक।

rktvnews

देवघर:आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

राहुल गांधी कांग्रेस के लिए है” पनौती” और देश के लिए मोदी जी “मनौती”:विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

ग्वालियर:अवैध रूप से कृत्रिम रेत बनाने में संलग्न एलएनटी मशीन व तीन डम्पर जब्त।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने किया पंचायत स्तर के शिविर का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment