RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जयपुर:गणगौर उत्सव के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान) 08 अप्रैल। गणगौर उत्सव के लिए जयपुर विश्वभर में विख्यात है। उत्सव के तहत 11 अप्रैल को गणगौर की सवारी एवं 12 अप्रैल को बूढ़ी गणगौर की सवारी शाम 6 बजे जनानी डयोढ़ी सिटी पैलेस से रवाना होकर त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होती हुई पालका बाग पहुंचेगी।
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि गणगौर की सवारी को देखने के लिए देश-विदेश से सैलानी जयपुर पहुंचते हैं। अतः दर्शकों की सुरक्षा एवं उत्सव में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आयुक्त नगर निगम हैरिटेज को सवारी मार्ग पर सफाई, पेयजल व्यवस्था, रोशनी की व्यवस्था, पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था, अग्निशमन वाहन मय आवश्यक उपकरण एवं स्टाफ तैनात करवाये जाने के निर्देश दिये गए हैं।
पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर को सवारी के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द, सुरक्षा, कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए हैं, वहीं, पुलिस उपायुक्त, जयपुर यातायात को सवारी के दौरान यातायात की माकूल व्यवस्था करने एवं समुचित मात्रा में यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिये गए हैं
पर्यटन विभाग के अधिकारियों को विदेशी पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था करने, नगर निगम व सार्वजनिक विभाग से समन्वय रखते हुए सवारी के मार्ग में बेरिकेडिंग करवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। वहीं, अधीक्षण अभियंता, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जयपुर को सवारी मार्ग में विद्युत तारों को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिये हैं।

Related posts

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के तापमान आंकड़े जारी किये।

rktvnews

भोपाल:जागरूकता, सत्य की खोज और समाज को नई दिशा देने का उत्तरदायित्व है पत्रकारिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

अनुराग सिंह ठाकुर ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 के प्रतीक चिन्ह (लोगो) और शुभंकर उज्ज्वला को लॉन्च किया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

rktvnews

छठ पूजा में क्यों गाये जाते है छठी मइया के गीत? पर केंद्रित “भुनेश्वर भास्कर” का भोजपुरी में आलेख।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय खेल संचालन समिति की बैठक संपन्न! कई प्रस्तावों को पारित कर निदेशक खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखण्ड रांची को भेजने का लिया गया निर्णय।

rktvnews

Leave a Comment