RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

जैन कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो कुंज बिहारी सिंह की पुण्यतिथि पर व्याख्यान माला आयोजित!सरकार धन कमाने के लिए नहीं बल्कि जन कल्याण के लिए है:प्रो राघवेंद्र प्रताप सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 09 सितंबर।जैन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य स्मृति विशेष प्रो कुंज बिहारी सिंह की विश्व में पुण्यतिथि स्नातकोत्तर और साथ विभाग वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रति कुलपति प्रो सी एस चौधरी ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कुंज बिहारी बाबू के पुत्र प्रो राजा राम सिंह ने किया। कार्यक्रम अतिथियों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन और प्रो सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण से प्रारंभ हुआ।
पूर्व पीजी विभागाध्यक्ष प्रो विनोद कुमार सिंह से व्याख्यान माला प्रारंभ हुआ। इन्होंने कुंज बिहारी बाबू के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके शिक्षा से लेकर संपूर्ण जीवन वृत्त को विस्तार से रखा।इन्होंने कहा कि इनका स्नेह और प्यार सब के प्रति उत्साहवर्धक रहता था। इनके गुस्सा भी मिठास भरा रहता था। मैं जो कुछ भी हूं इन्हीं की देन है।
पूर्व हिंदी विभाग अध्यक्ष प्रो नीरज सिंह ने इन्हें सादा जीवन उच्च विचारों को इंगित करते हुए कहा कि उनके सद विचार आज भी सबको प्रेरित करते रहते हैं।प्रो नीरज ने तौलिया झाड़ने की प्रेरक घटना का भी जिक्र किया।
शिक्षक संघ फुटाब के अध्यक्ष और मुख्य अतिथि प्रोफेसर कन्हैया बहादुर सिंहा ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा की प्रो सिंह प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, कुशल प्रशासक के साथ-साथ सबके अभिभावक भी थे। सबका सम्मान करते हुए वह बराबर मुझे भी रउआ शब्द का उच्चारण कर बुलाते थे।प्रतिदिन सुबह में टहलने के क्रम में मुझसे मुलाकात होती थी। जिस दिन भेंट नहीं होती थी उसे दिन अलग से भी मिलने चले आते थे। उनकी सरलता और सादगी सदा आंखों में दिखती है। प्रो सिंहा ने कुंज बिहारी बाबू के रहते उनके एक वचन को पूरा नहीं कर सकने पर शालीनता से चर्चा भी की।
अपने अध्यक्षीय भाषण में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो सी एस चौधरी ने अर्थशास्त्र विभाग द्वारा किए जा रहे प्रो कुंज बिहारी सिंह पर व्याख्यान माला के कार्यक्रम की प्रशंसा की, विद्वतजनों के उपस्थिति और स्तरीय संभाषण पर भी संतोष जाहिर की और कहा कि ऐसा आयोजन प्रतिवर्ष होना चाहिए, प्रो कुंज बिहारी सिंह स्मृति व्याख्यान माला चलना चाहिए जिनके प्रस्ताव को विभागाध्यक्ष यादुवेद्र द्वारा फिर से घोषित किया गया।
मुख्य वक्ता प्रो राघवेंद्र प्रताप सिंह ने महंगाई समस्या और समाधान पर विस्तार से चर्चा की और अपने बेबाक विचारों को सबके सामने रखा। सबसे पहले प्रो कुंज बिहारी सिंह को नमन करते हुए बताया कि ये जैन कॉलेज के छात्र, प्राचार्य ए एस कालेज विक्रम फिर जैन कॉलेज के प्राचार्य तथा कई पुस्तकों के रचनाकार भी हैं, जिससे मैंने पीएच डी किया हूं।सामान्यतः मूल्य में वृद्धि को महंगाई कहते हैं और इस अनुभव के आधार पर देखा है और जाना जा सकता है। महंगाई बढ़ना अच्छी बात है ।इससे अर्थव्यवस्था में वृद्धि होती है ।लेकिन बढ़ोतरी चार प्रतिशत से सामान्यत छ प्रतिशत तक ही मान्य है।महंगाई बढ़ने के बहुत से कारण है जिसमें मांग का बढ़ना, मौसम का अनुकूल नहीं होना, जनसंख्या में वृद्धि, सरकारी खर्चे में बढ़ोतरी ,निर्माण, निर्यात ज्यादा होना, मजदूरी बढ़ना,टैक्स बढ़ाना ,रॉ मटेरियल का दाम बढ़ाना, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल का दाम बढ़ाना, सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी बढ़ाना,आदि है जिस पर इन्होंने पूरी जानकारी दी। हिंदी सभी बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित कर महंगाई को भी काम किया जा सकता है। दूसरी बार की जो जीएसटी और बेड की बात होती है जिसे खाने पीने के पदार्थ पर भी लगा दिया गया है जो गरीब लोगों के हित में या मिडिल बोल के हित में नहीं है उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों पर पांच परसेंट का जीएसटी और गानों पर 3% का कहीं कोई औचित्य नहीं लगता है। सरकार पैसा कमाने के लिए नहीं बल्कि लोक कल्याण के लिए है। रिलीफ जन सामान्य को मिलना चाहिए। केंद्र सरकार को एक बार फिर से विचार करना चाहिए। प्रो सिंह ने कहा एक्साइज ड्यूटी को हटाया जाए जीएसटी के अंदर निर्धारित हो इससे सबसे बड़ी राहत मिलेगी। प्रमुख उपस्थिति में प्रो सत्यनारायण सिंह, एनके वर्मा, डॉ निर्मल कुमार सिंह डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा, जंग बहादुर सिंह, तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कॉलर उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:दुग्ध संकलन के साथ किसानों की आय बढ़ाने को हो रहे हैं समन्वित प्रयास : पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर: हिरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने नगर पालिका खेकड़ा के बने रैन बसेरा का किया स्थलीय निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

सीजीएसटी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क, भोपाल जोन द्वारा सीमा शुल्क मामलों पर आयोजित दो दिवसीय सभी मुख्य आयुक्तों का सम्मेलन।

rktvnews

बिहार:मॉनसून के लिए ICCC में बुडको का विशेष कंट्रोल रूम तैयार।

rktvnews

22 फरवरी से नए प्रारूप में होगा गार्ड ऑफ चेंज समारोह।

rktvnews

Leave a Comment