RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

इंदौर :रंग बिरंगी विरासत को संवारने की अनूठी पहल।

RKTV NEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश) 29 मार्च।इंदौर में 30 मार्च को रंग पंचमी के अवसर पर रंगारंग गेर निकलेगी। इस गेर के माध्यम से पूरा शहर रंगों से सराबोर होगा। इंदौर की इस रंग-बिरंगी विरासत को संवारने की अनूठी पहल भी की जा रही है। इस बार गेर मार्ग के अनेक भवनों की बालकनी/छतों पर बैठकर मेहमान गेर का आनंद ले सकेंगे। इसकी बुकिंग के लिये कलेक्टर आशीष सिंह ने एक मोबाइल एप भी लांच किया है। इंदौर की गेर को यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल कराये जाने के प्रयास भी किये जा रहे है।
कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को स्मार्ट सिटी ऑफिस में आयोजित बैठक में इंदौर गेर-2024 एप https://play.google.com/store/apps/details?id=com.appnosys.rangpanchmi लांच किया गया। इस एप के माध्यम से नि:शुल्क बुकिंग कराई जा सकेगी। गेर मार्ग के 9 भवनों को मेहमानों के बैठने के लिये चिन्हित किया गया है। इन भवनों में बैठक क्षमता लगभग 200 रहेगी। लांच किये गये एप में नाम, मोबाइल नम्बर तथा आईडी प्रुफ के साथ बुकिंग कराई जा सकेगी। व्यक्ति के दस्तावेज के सत्यापन के पश्चात उसे कंफरमेशन का मेसेज दिया जायेगा। प्रत्येक भवनों पर वालेंटियर की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम अभिलाष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर आशीष सिंह ने गेर मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया

रंग पंचमी पर निकलने वाली रंगारंग गेर की व्यापक तैयारियां जारी है। कलेक्टर आशीष सिंह ने गेर आयोजकों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ गेर मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गेर मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने गेर मार्ग की बांधाएं हटाने के लिये भी निर्देशित किया। गेर मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी जायेगी। इस दौरान उनके साथ संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

बिहार:पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनी।

rktvnews

इंद्रपुरी जलाशय निर्माण व सोन नहर के आधुनिकीकरण के सवाल पर माले के नेतृत्व में सांसदों ने दिया प्रधानमंत्री को ज्ञापन।

rktvnews

भोजपुर:जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के रोजगार मेला में 447 युवा युवतियों को मिला रोजगार।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

05 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

मध्यप्रदेश:उपराष्ट्रपति से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट।

rktvnews

Leave a Comment