पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 31अक्टूबर। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना के शेखपुरा स्थित इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के प्रांगण में अवस्थित स्व इंदिरा गांधी की प्रतिमा प्रांगण में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधि मंत्री शमीम अहमद, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा, संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी एवं कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन प्रस्तुत किया गया।
