RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के रोजगार मेला में 447 युवा युवतियों को मिला रोजगार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अगस्त।जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज द्वारा दो दिवसीय रोजगार मेला का शुक्रवार को समापन हुआ।कुल 447 युवक-युवतियों को सीधे रोजगार उपलब्ध कराते हुए जॉब ऑफर लेटर प्रदान किया गया। इस वर्ष के रोजगार मेला में सर्वाधिक जॉब पैकेज 8 लाख पर नियुक्ति हुई। जिसमें देश भर के कुल 1564 प्रतिभागियों ने भाग लिया। साथ ही रोजगार प्रदान करने के लिए देश भर से 49 नामी एवं प्रतिष्ठित कम्पनियों के प्रतिनिधिगण ने अपने-अपने स्टॉल पर अपने कम्पनी के लिए योग्य युवाओं का साक्षात्कार किया और सक्षम युवाओं को ऑन स्पॉट प्लेसमेन्ट करते हुए जॉब ऑफर लेटर प्रदान कर दिया।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि स्वरूप पधारी आरा नगर निगम की महापौर इन्दु देवी ने कहा कि जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज पिछले तीन वर्षों से लगातार अत्यधिक भव्य रोजगार मेला आयोजित कर रहा है। जिसमें केवल अपने कॉलेज के ही नहीं बल्कि जिला, राज्य या देश भर से रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं और रोजगार प्रदान करने वाली कम्पनियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर एक साथ एकत्रित करना समाज के लिए एक अनुठी पहल है। भाई ब्रह्मेश्वर ने कहा कि रोजगार सृजन और रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे रोजगार मेला का आयोजन कर जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज परिवार समाज उत्थान के लिए कृत संकल्पित प्रतीत होता है। यह कॉलेज केवल शिक्षा ही नहीं देता बल्कि व्यवहारिक सामाजिक उत्तरदायित्व भी बखूबी निभाता है।
चेयरमैन डॉ. आदित्य बिजय जैन ने रोजगार मेला के व्यापक सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि आज के अत्याधुनिक और प्रतिस्पर्धा वाले युग में युवाओे को नौकरी के पीछे दौड़ने की जगह स्वरोजगार के रूप में सूक्ष्म एंव लघु उद्योग की स्थापना करनी चाहिए। इससे वे स्वयं तो स्वरोजगार प्राप्त करेंगे ही और अपने साथ अन्य को भी रोजगार उपलब्ध करा सकेंगे।
डॉ. जैन ने बताया कि स्वरोजगार अपनाने और उद्योग स्थापना हेतु जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज में पूर्व से ही सूक्ष्म अथवा लघु उद्यम स्थापना के लिए एक अलग सेल बनाया गया है। जहां उद्यम स्थापना से संबंधित ट्रेनिंग आदि दी जाएगी। जिसमें कॉलेज द्वारा मार्गदर्शन के साथ भूमि, भवन, अर्थ, मशीनरी आदि उपलब्ध कराकर उद्योग स्थापित किये जाएंगे और उत्पादन से लेकर मार्केटिंग और बिक्री तक सभी स्तर पर सहयोगी रहेंगे।
सिद्ध बिजय जैन ने बताया कि इस रोजगार मेला में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आए कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि साक्षात्कार लेते समय यह महसूस किया गया है कि यहां आने वाले अधिकांश अभ्यार्थी सचमूच कौशल से परिपूर्ण हैं। इनमें आत्मविश्वास और कर्मठता भी है। ऐसा लगा कि इस रोजगार मेला में रोजगार प्राप्त करने के लिए गम्भीर और आवश्यकतामंद अभ्यार्थी ही आए हैं। प्रतिनिधिगण ने जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज परिवार को इस बड़े कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार प्रकट किया।
अरिहन्त बिजय जैन ने कहा कि जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज 447 युवाओं को सीधा रोजगार उपलब्ध कराने में सफल रहा, बल्कि स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में भी एक नई पहल का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. तुषार आर्या ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज परिवार के शिक्षकों, कर्मचारियों और एम.बी.ए., बी.बी.ए., बी.सी.ए. के छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। देश भर से पधारे रोजगार प्रदाता कम्पनियों के प्रतिनिधिगण को स्मृति चिन्ह और किट देकर सम्मानित किया गया। दो दिवसीय रोजगार मेला के समापन सत्र में मुख्य रूप से सीपी जैन, ई. धीरेन्द्र सिंह, दुर्गा राज, वसुधा अग्रवाल, जिनवाणी जैन, भाई ब्रह्मेश्वर, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, आलोक अंजन, आलोक वर्मा, विजय कुमार आदि उपस्थित थे। कॉर्डिनेटर ओम कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

भोजपुर : निधन पर शोक।

rktvnews

प्रतिभावान बच्चियों को पुरस्कार और सम्मान मिलना गौरव की बात:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

दुमका:बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान 31 दिसंबर 2025 तक करा सकते हैं अपना पंजीकरण।

rktvnews

दरभंगा:मुख्यमंत्री ने जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा।

rktvnews

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में धान अधिप्राप्ति योजना का किया शुभारम्भ।

rktvnews

लोकसभा चुनाव के बाद आरएसएस की चुनावी रणनीति।

rktvnews

Leave a Comment