RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर दुर्गा पूजा पंडाल समितियों एवं डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 सितंबर। बुधवार को जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर द्वारा आगामी दुर्गा पूजा-2025 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर अनुमंडल अंतर्गत पूजा पंडाल समितियों एवं डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी पूजा पंडाल संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने पंडालों में विद्युत तारों की सघन जाँच करें तथा अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त मात्रा में बालू एवं अन्य संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त प्रत्येक पंडाल में पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं के लिए पृथक कतारों की व्यवस्था तथा सुरक्षा कारणों से पंडालों में आवश्यक संपर्क नंबरों का स्पष्ट प्रदर्शन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि पूजा समिति के सदस्यों के संपर्क नंबर संबंधित प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस बल के पास उपलब्ध रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी समन्वय स्थापित किया जा सके। अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित प्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु हर स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,पुलिस उपाधीक्षक,यातायात, सभी थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आरा पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध है तिरंगा: डाक अधीक्षक ,भोजपुर

rktvnews

भोजपुर : पिकअप पर लदा 164 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद।

rktvnews

HDFC बैंक की आरा शाखा में 20 सदस्यों ने रक्तदान कर 8 दिसंबर को यादगार बनाया।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा अंतर्गत किशोरियों संग की गई बैठक, बाटे गए महावारी कीट।

rktvnews

भोपाल:खुशियों की दास्तां: भावांतर योजना के हितग्राही बालू ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद मंडी की व्यवस्थाओं की सराहना की।

rktvnews

प्रशिक्षण से कौशल बढ़ता है और गुणवत्ता में होता है विकास : जस्टिस गौतम चौरड़िया

rktvnews

Leave a Comment