RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

सारण:लोकसभा आम निर्वाचन में अवैध कैश एवं वस्तुओं के परिवहन एवं लेनदेन पर फ्लाइंग स्क्वाड की 39 टीम की है नजर।

RKTV NEWS/सारण (छपरा)28 मार्च।लोकसभा आम निर्वाचन के अवसर पर अवैध कैश, मादक पदार्थ एवं अन्य बहुमूल्य वस्तुओं के परिवहन एवं लेनदेन पर नजर बनाये रखने हेतु सारण जिला में 39 फ्लाइंग स्क्वाड का गठन किया गया है।
विधानसभा वार एकमा में 3, छपरा में 4, मांझी में 6, बनियापुरपुर में 4, अमनौर में 4, तरैया में 3, मढ़ौरा में 4, गरखा में 3, परसा में 3 तथा सोनपुर में 5 फ्लाइंग स्क्वाड का गठन किया गया है।
प्रत्येक फ्लाइंग स्क्वाड में दंडाधिकारी के अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी एवं मद्य निषेध के पदाधिकारी शामिल हैं।
फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा संबद्ध क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुये अलग-अलग स्थलों पर वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बुधवार को सभी फ्लाइंग स्क्वाड के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनके दायित्वों के बारे में स्पष्ट शब्दों में बताया गया था।

Related posts

भोजपुर:पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह ,पुलिसकर्मी सही मायनों में समाज के असली नायक: मुख्यमंत्री

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में खरीफ विपरण मौसम 2024- 25 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक की संपन्न।

rktvnews

भोजपुर पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 9 ट्रक अवैध बालू के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

भोपाल:काव्य चौपाल में बही कविताओं की धारा।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री से बात की।

rktvnews

Leave a Comment