RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने कल्याण विभाग से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता के साथ गति लाने का दिया निर्देश।

जिले के शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को जनकल्याणकारी योजनाओं से करें लाभान्वितःउपायुक्त

जिले में शेष बचे छात्रों के बीच शत प्रतिशत साईकिल वितरण करें सुनिश्चित: उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)27 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज कल्याण विभाग से जुड़े विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रीक व प्री मैट्रीक छात्रवृति योजना की वस्तुस्थिति के अलावा शेष बचे बच्चों के बीच शत प्रतिशत साईकिल वितरण कराने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बैठक में विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए अधिकारियों को लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर देते हुए जमीनी स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आए आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर लाभुकों तक समय पर योजना का लाभ पहुंचाने की बात कही गई।
इस दौरान बैठक में उपरोक्त के अलावे जिला कल्याण पदाधिकारी दयानन्द दूबे, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, डीएमएफटी की टीम एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री माउंट आबू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ’ग्लोबल समिट-2024’ में हुए शामिल।

rktvnews

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए हैं कुल 18 नामांकन पत्र।

rktvnews

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव ए.के. तिवारी ने नई दिल्ली में भारत की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

rktvnews

रोहतास: दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अंतर्गत अरबिंदो भवन से मिट्टी एकत्र की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लोकमान्य तिलक की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment