RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

राज्य स्तरीय ऑन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में आरा के सात्विक पर्यावरण मंत्री द्वारा हुए पुरस्कृत।

हौसलों की नन्ही मुस्कान के साथ सात्विक।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)06 जून। बिहार सरकार के प्रदूषण नियंत्रण परिषद द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ऑन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में आरा (भोजपुर) के सात्विक को पुरस्कृत किया गया । पटना के ज्ञान भवन में पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि तेज प्रताप यादव माननीय मंत्री पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन विभाग प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी द्वारा सात्विक को उनके बेहतरीन पेंटिंग के लिए पुरस्कृत किया गया। आरा सिविल कोर्ट में पदस्थापित सिविल जज पूजा शर्मा ने बताया कि उनके पुत्र सात्विक छोटी उम्र से ही पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति समर्पित हैं तथा अपनी नन्ही सोच के साथ निरंतर इस दिशा में काम करते रहते हैं। ज्ञातव्य हो की इसके पूर्व भी सात्विक को पटना में जैव विविधता दिवस के अवसर पर पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय ऑन स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इनके अद्भुत फोटोग्राफी के लिए उक्त विभाग के मुख्य सचिव द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।सात्विक द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने की इच्छा शक्ति लगातार इनके इस क्षेत्र में पुरस्कृत होने से मजबूत होती प्रतीत होती है।सात्विक ने अपनी सोच और सफलता से समाज और सहपाठियों को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सफलता से प्रेरित किया है।

Related posts

भोपाल:गोंड राजाओं के शासन, मध्यकालीन स्मारकों के दर्शन का अनूठा अवसर।

rktvnews

मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण हेतु प्राप्त आपत्तियों पर हुआ विमर्श।

rktvnews

जीविका कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र परिभ्रमण के लिए किया गया रवाना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सहकारी क्षेत्र में कई प्रमुख पहलों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

हिन्दी के प्रथम शब्द कोष के निर्माता:मुंशी राधा लाल माथुर

rktvnews

देवघर:शिक्षा स्तर को बेहतर और स्कूलों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर दें विशेष रूप से ध्यानः-उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

Leave a Comment