RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने डीसी मोनिका गुप्ता के साथ की वीसी

जिला में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने पर होगा विशेष फोकस : डीसी मोनिका गुप्ता

RKTV NEWS/नारनौल (महेन्द्रगढ़) 27 मार्च।हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने आज लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग आफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की तथा चुनाव के संबंध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
इसके बाद डीसी ने जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में पिछले लोकसभा चुनावों में वोट प्रतिशत 70.81 रहा था। इस बार जिला में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने पर विशेष फोकस किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूलों में पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित करवाईं जाएंगी। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी करवाया जाएगा ताकि मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक किया जाएगा। मतदाताओं को चुनाव का पर्व-देश का गर्व स्लोगन का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अगले दो दिनों में सभी बूथों का निरीक्षण पूरा कर लें।
इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं नांगल चौधरी के एआरओ दीपक बाबूलाल करवा, अटेली के एआरओ एवं एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, महेंद्रगढ़ के एआरओ एवं एसडीएम संजीव कुमार, नारनौल के एआरओ एवं एसडीएम जितेंद्र कुमार, नगराधीश मंजीत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत, डीआईओ हरीश शर्मा तथा तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

नारनौल शहर के बूथों पर लाइन में कितने वोटर, ये जानने के लिए एप्लीकेशन तैयार

भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग आफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि इस बार आमजन को नारनौल शहर के बूथों पर मतदान के दिन लाइन में लगे नागरिकों की संख्या की जानकारी रहेगी। इससे नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार भीड़ में खड़ा होने से बच सकेगा।
संबंधित बीएलओ लगातार इस एप्लिकेशन में जानकारी फीड करेंगे। इस प्रयोग से मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी। यह व्यवस्था केवल मुख्यालय के बूथों के लिए की गई है।

Related posts

बिहार:भोजपुर:रिसर्च स्कॉलर पूजा कुमारी को मिला अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में बेस्ट पोस्टर अवार्ड।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व को संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट।

rktvnews

बागपत:सर्दी के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट ने कक्षा 01 से 08 तक के विद्यार्थियों की 11 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 नवंबर को उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन किए अर्पित।

rktvnews

रांची:वैदिक चेतना का मंत्र नमन और मनन में है: डा.जे. बी. पाण्डेय

rktvnews

Leave a Comment