RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मांगों के लिए संवेदक संघ भोजपुर द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग के पास दिया गया धरना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 फ़रवरी। मंगलवार को संवेदक संघ भोजपुर ने बड़ा पैकेज को हटाने की मांग को लेकर एक निविदा का एनआईटी निकालने के लिए भोजपुर के ग्रामीण कार्य विभाग में तालाबंदी की। जिसकी अध्यक्षता मनोज कुमार त्रिपाठी और संचालन मृत्युंजय कुमार यादव कर रहे थे।ताला बंदी के बाद धरना दिया गया।
ग्रामीण कार्य विभाग में तीन श्रेणी का रजिस्ट्रेशन 2007 के नियमावली के द्वारा पूरे बिहार के संवेदकों को दिया गया जिस पर ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 2007 से 2024 तक तीन श्रेणि के तहत कार्य करने का पहला भी हुआ था। लेकिन बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी द्वारा दो श्रेणी के संवेदकों को कार्य से वंचित करते हुए बड़ा पैकेज बनाकर नित निकाला जा रहा है।पूरे बिहार के संवेदक बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं, जिसका सीधा असर आने वाले चुनाव में दिखाई देगा। इन तमाम मुद्दों पर भोजपुरी संवेदक संघ ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि बड़ा पैकेज को हटाते हुए पहले की तरह एक रोड एक निविदा को एनआईटी प्रकाशित किया जाए। जिससे अपने बिहार का विकास तीव्र गति से होगा और अपने बिहार के नौजवान भी बेरोजगारी और भुखमरी से बचेंगे। इस धारणा के कार्यक्रम में सभी भोजपुर के सभी ठेकेदार शामिल रहे।अगर मांगे पूरी नहीं होती है तो बाध्य होकर संवेदक संघ हाइकोर्ट का दरवाजा खट खटाएगी।एक-एक करोड़ का टेंडर निकाले सरकार।

Related posts

मोतीहारी:जिले के दो मुखिया स्वास्थ्य मंत्री से हुए सम्मानित।

rktvnews

उत्तर प्रदेश पुलिस और सेवलाइफ फाउंडेशन ने मिलकर दिया सड़क हादसे में आपातकालीन देखभाल का प्रशिक्षण।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार एनडीआरएफ की टीम ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस आर.मित्रा प्लस टू विद्यालय के बच्चों को सिखाये आपदा प्रबंधन के गुर।

rktvnews

देहरादून: प्रदेश में प्रतिबंधित कफ सिरप और औषधियों के खिलाफ सख्त अभियान की शुरूआत।

rktvnews

सारण:Know Your Police कार्यक्रम के तहत सारण पुलिस की नई पहलःसरकारी स्कूलों में भ्रमण, संवेदीकरण और संभावित अपराधों से बचने के लिए वार्ता कार्यक्रम ।

rktvnews

उज्जैन:ग्राम पंचायतों को क्रियाशील बनाया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment