RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:होली में मदिरापान की जगह राम नाम के अमृत रस का पान करें:देवराहा शिवनाथदास जी महाराज

दोघरा में संतश्री देवराहाशिवनाथदास के सान्निध्य में हुआ भव्य होली मिलन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 02 मार्च।संतश्रीदेवराहाशिवनाथ दासजी महाराज के सान्निध्य में बिहिया चौरास्ता स्थित जीओ पेट्रोल पंप के पीछे पूरब टोला दोघरा में श्रद्धालु भक्तों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। वहीं इस दौरान सभी श्रद्धालु भक्तों ने संतश्रीदेवराहाशिवनाथ दासजी महाराज के श्रीचरणों में गुलाल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।इसके बाद श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए संतश्रीदेवराहाशिवनाथ दासजी महाराज ने कहा कि होली के दिन लोग आपसी बैर भाव को भूलाकर आपसी सद्भाव और सौहार्द बनाते हैं। वहीं आज कल लोग मदिरापान कर बैर भाव को भूलाने के बजाय उसे और बढा लेते हैं,जो कि गलत है। संत श्री ने आगे कहा कि अरे पीना ही है तो राम नाम के अमृत रस का पान करो। जिससे तुम्हारे साथ -साथ तुम्हारे पूरे कुल खानदान का उद्धार हो जाए।संतश्री ने आगे कहा कि होलिका राक्षस राजा हिरण्यकशिपु की बहन थी जिसे अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त था। जब हिरण्यकशिपु के विष्णु भक्त पुत्र प्रहलाद को मारने के सभी प्रयास विफल रहेतो उसने होलिका को प्रहलाद के साथ अग्नि में बैठने का आदेश दिया। ईश्वर की कृपा से प्रहलाद बच गया और होलिका जलकर राख हो गई।तभी से होली का पर्व मनाया जाता है।जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। वहीं इस दौरान रामनवमी शोभायात्रा समिति ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू सिंह बबुआन, महासचिव शंभू प्रसाद चौरसिया, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, गोकुल सिंह, उपाध्यक्ष नविन कुमार सिंह, सुरक्षा प्रमुख राजेश्वर पासवान, साईं बीएड कालेज के निदेशक धनंजय सिंह,अजीत सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह, रामभरोसा यादव, डाक्टर लाल बिहारी गुप्ता,संतोष चौधरी,उदय स्वर्णकार, सहित बिहार, झारखंड सहित अन्य प्रदेशों से आकर भक्तों ने भाग लिया और संतश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related posts

चतरा:सरकारी जमीन हेर फेर के मामले में तत्कालीन प्रतापपुर अंचल अधिकारी पर गिरी गाज।

rktvnews

राजस्थान:राज्य सरकार का एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर महिला सम्मेलन का जयपुर में हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से 1 अक्टूबर, 2023 को श्रमदान में शामिल होने का आग्रह किया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार एनडीआरएफ ने आपदा से बचाव के लिए बताए गुर।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने आयुर्वेद दिवस 2025 के लिए प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

rktvnews

दरभंगा:ईवीएम मोबाइल प्रदर्शन भान किया गया रवाना!डीएम व एसएसपी ने दिखायी हरी झंडी।

rktvnews

Leave a Comment