RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

कुंअर सिंह की वीरता की गाथा गायेगा शिवपुर गंगा पुल- राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी

  शाहपुर/भोजपुर (अनिल सिंह)  शिवपुर गंगा नदी किनारे (यूपी _बिहार ) तट पर हो रहे पुल के निर्माण कार्य की प्रशंसा करते हुए जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह संजोजक गरीब चेतना मंच भोजपुर के राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी ने शिवपुर पर हो रहे गंगा पुल के तेजी से निर्माण कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा की ये वही स्थान है जहां 1857 की अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई में अपनी बाह में गोली लगने के बाद हाथ को काटकर शौर्य पुरुष बाबू कुंअर सिंह ने शिवपुर गंगा नदी को समर्पित किया था । उन्होंने कहा की वीर भूमि शिवपुर गांव में यूपी बिहार के बीचो बीच गंगा पुल का निर्माण लगभग 2025 तक होने की संभावना है । इस पुल के निर्माण से यूपी_ बिहार के भाईचारे के साथ,पर्यटन स्थल के रूप को भी मजबूती मिलेगी। शिवपुर गांव एक ऐतिहासिक ,सामाजिक, आर्थिक रूप मे प्रचलित होगा , व्यापार केंद्रों को प्रोत्साहन मिलेगा। तो दूसरी तरफ शिवपुर गंगा नदी किनारे स्थित वीर कुंवर सिंह प्रतिबिंब स्तंभ स्थल अविस्मरणीय है।अपने व्यक्तव्यों में उन्होंने भूमि दान करने वाले पांडेय परिवार के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

Related posts

सहकारी चुनाव प्राधिकरण ने नई दिल्ली में आज राज्य सहकारी चुनाव प्राधिकरणों के साथ अपनी पहली परामर्शदात्री बैठक आयोजित की।

rktvnews

डाक डीवन बीमा

rktvnews

शांतिपूर्ण वातावरण में निकली जुलूस और झांकियां।

rktvnews

शिक्षा और यूनिवर्सिटीज पर दोतरफा हमले : स्कूल-कॉलेज पहुंचा बतरा का ख़तरा

rktvnews

रायपुर : बस्तर के हरा सोना संग्राहकों को बैंक मित्र एवं बैंक सखियों से सीधे मिल रही पारिश्रमिक राशि।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment