RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा का प्रतिनिधि मंडल ने चकिया गांव जा पीड़ित परिजनों से की मुलाकात! राजद के चहेते दे रहे आपराधिक घटनाओं को अंजाम और नीतीश बने मूकदर्शक:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

परिजनों से घटना की जानकारी लेते विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह व जिला अध्यक्ष दुर्गा राज

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 19 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह और जिला उपाध्यक्ष वंदना राजवंशी की एक टीम पिछले दिन हुए मुफ्फसिल थाना के चितकुंडी चकिया गाँव मे एक अल्पसंख्यक युवक की हत्या के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा।

भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने गाँव पहुंच कर हत्या के बारे मे विस्तृत जानकारी प्राप्त की और परिजनों को आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी सभी के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। इस जघन्य हत्या मे दोषी कोई भी हो उसे स्पीडी ट्रायल से सजा दिलवाने के लिए पार्टी सरकार से मांग करेगी और जरुरत पड़ी तो जनता के साथ पार्टी आंदोलन करेगी।

जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि भोजपुर जिला अपराधियो की शरणस्थली बन गई है। आए दिन प्रतिदिन जिले मे हत्या की घटनाएं बढ गई है। नब्बे के दशक की जंगलराज की पुनरावृत्ति हो चुकी है। बिहार सरकार के मुखिया नीतिश कुमार जी जंगलराज के गोद मे बैठ गए है और चारो तरफ जंगलराज और गुंडाराज दिखने लगा है।

बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भोजपुर जिला ही नही पूरे बिहार मे अपराध का ग्राफ तेजी से बढ गया है। जब से नीतीश जी राजद के साथ मिलकर सरकार बनाए है तब से बिहार मे गुंडाराज कायम हो गया है। सभी जगह एक विशेष समुदाय द्वारा गरीब, पिछड़ा और अल्पसंख्यकों पर हमला किया जा रहा है।

ताजे घटना मे मुफ्फसिल थाना के चकिया गाँव की घटना जहाँ एक मुस्लिम समुदाय के युवा की हत्या कर दी गई या पवना बाजार पर कपड़ा व्यवसाई अति पिछड़ा वर्ग के विनोद केसरी के दुकान पर मारपीट एवं गोलीबारी की घटना हो,दोनो घटनाओं मे एक ही विशेष समुदाय जो राजद के चहेते है द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। यही नही बिहार के किसी भी जिला मे घट रहे घटनाओं को उठाकर देख लिजिए उसी महागठबंधन सरकार के पाले-पोसे अपराधियों की संलिप्तता सामने आ रही है। उन्होने कहा कि आज महागठबंधन के साथ न पिछड़ा है,न अतिपिछड़ा और न ही दलित और अल्पसंख्यक है। राजद का माय समीकरण हो या नीतीश कुमार का लव-कुश समीकरण बिहार मे कुछ भी नही चलेगा। बिहार की जनता जागरूक हो चुकी है। बिहार की जनता ने जंगलराज को भोगा है और अब गुंडाराज को नही बर्दाश्त करेगी।भारतीय जनता पार्टी सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और बिहार की जनता के प्रयास से महागठबंधन सरकार को उखाड़ फेकेगी।

प्रतिनिधि मंडल ने भोजपुर पुलिस प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अपराध मे संलिप्त अपराधियो को यथाशीघ्र गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल से सजा दिलवाएँ नही तो भारतीय जनता पार्टी जनता के साथ आंदोलन करेगी।

Related posts

भोजपुर:प्रयास एक कोशिश बदलाव के बैनर तले आयोजित एक दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न।

rktvnews

पुलकित सम्राट ने ‘ग्लोरी’ ट्रेलर लॉन्च पर मशहूर बॉक्सर नीरज गोयत के साथ लाइव बॉक्सिंग मैच कर रचा इतिहास।

rktvnews

शाहपुर नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार भाजपा के बुलडोजर राज की प्रयोगशाला नहीं बनेगा : कुणाल

rktvnews

27 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव और एसपी हरी शंकर ने लिया अंगदान का संकल्प, जिले में एक दिन में 1500 से अधिक लोगों ने ली शपथ।

rktvnews

Leave a Comment