RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल पांच अभ्यर्थियों ने दाखिल किए हैं कुल सात नामांकन पत्र

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )26 मार्च।लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में कवल सिंह बघेल, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में महेशराम कश्यप, बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में आयतु राम मंडावी और हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में श्री नरेन्द्र बुरका ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया।
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल पांच अभ्यर्थियों द्वारा कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। सार्वजनिक अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को की जाएगी। उम्मीदवार 30 मार्च तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15वें वित्त आयोग चक्र (2021-22 से 2025-26) के दौरान चल रही केंद्रीय क्षेत्र योजना “प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना” (पीएमकेएसवाई) के लिए 1920 करोड़ रुपये के अतिरिक्त परिव्यय सहित कुल 6520 करोड़ रुपये के परिव्यय को स्वीकृति दी।

rktvnews

रक्षा सचिव ने माउंट एवरेस्ट और माउंट किलिमंजारो के पर्वतारोहण अभियानों के पर्वतारोहियों का औपचारिक रूप से स्‍वागत किया

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर “सूचना एवं जनसंपर्क विभाग” द्वारा जन-जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

भारतीय फार्मास्यूटिकल्स एवं मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ने अंतर्राष्ट्रीय भारतीय व्यापार मेला 2024 के 43वें संस्करण में हिस्सा लिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने झारखंड के देवघर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

बक्सर:वसंत पंचमी महोत्सव: ज्ञान, कला एवं संस्कृति का पर्व।

rktvnews

Leave a Comment