RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :मनाली से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई, पति-पत्नी समेत तीन की मौत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई।भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा एनएच-922 पर दोघरा गांव के समीप उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पीछे से एक ट्रेलर में जा भिड़ी।जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार चार लोग मनाली घूमकर नोएडा के रास्ते अपने घर झारखंड के देवघर लौट रहे थे। इसी दौरान बिहिया के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि स्कॉर्पियो चालक को झपकी आ गई होगी या वाहन अधिक रफ्तार में था, जिसके कारण वह आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गया| उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो नोएडा से देवघर जा रही थी| हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति का इलाज जारी है. परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी|

Related posts

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

जल दिवाली – “महिलाओं के लिए पानी, पानी के लिए महिलाएं अभियान” शुरू किया गया।

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में मनाया गया आतंकवाद विरोधी दिवस।

rktvnews

भोजपुर: लोजपा नेता हुलास पांडेय ने दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात।

rktvnews

‘उद्भावना’ का नेहरू अंक : गालियां खा के बेमज़ा न हुआ।

rktvnews

केरल के इतिहास के कुछ सबक सीखिए राहुलजी!

rktvnews

Leave a Comment