RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रांची:पोस्टल बैलट द्वारा मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक।

RKTV NEWS/रांची (झारखंड) 26 मार्च।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज 26 मार्च को लोकसभा आम निर्वाचन में आवश्यक सेवा में लगे अब्सेंटी वोटर्स को पोस्टल बैलट द्वारा मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में सर्वप्रथम उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा डाक मतपत्र संबंधित सभी बारिकियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। उन्होेंने बताया कि आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों की श्रेणी में अनुपस्थित मतदाताओं के लिए चुनावी कर्तव्य प्रमाण पत्र (ईडीसी) एवं डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध कराए गए ऐसे कर्मचारियों की सूची के आधार पर जिनकी वोटिंग के दिन ड्यूटी रहेगी और वे उस दिन वोट देने से वंचित रह सकते हैं, उन्हें रिटर्निंग अधिकारी द्वारा फॉर्म 12 डी जारी किया जाएगा और उन्हें ईडीसी-बैलेट पेपर के जरिए वोटिंग की सुविधा फैसिलिटेशन सेंटर पर दी जाएगी।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों को इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, मतपत्र के पूर्व एवं मतपत्र के साथ दिए जाने वाले फॉर्म 12डी एवं 13, 13ए, 13बी, 13सी आदि की जानकारी दी गयी।

अब्सेंटी वोटर्स की सूची बनायें – डीईओ

जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने बैठक में उपस्थित आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों/प्रतिनिधियों से कहा कि वो ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार कर लें जो मतदान दिवस पर आवश्यक सेवा में लगे हैं। उन्होंने कहा कि सभी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को वोटिंग के लिए प्रेरित करें और अपने संस्थान/विभाग से एक ही दिन सभी अब्सेंटी वोटर्स को लेकर आयें ताकि डाक मतपत्र से मतदान की बारिकियों को समझने में आसानी हो।

पोस्टल बैलेट के माध्यम से कब करना है मतदान

जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मतदान दिवस के 6 दिन पूर्व से निर्धारित मतदान दिवस के 3 दिन पूर्व तक आवश्यक सेवा में लगे मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना महत्वपूर्ण वोट दे सकते हैं। उक्त 3 दिनों के दौरान पोस्टल बैलेट केन्द्र सुबह 9ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक कार्यरत रहेंगे। आपको बतायंे कि बिजली, पानी, रोडवेज, रेलवे, डेयरी, फायर फाइटर, चिकित्सा, मीडिया, डाक, कारा सहित कुल 16 श्रेणी के कर्मचारियों को अब्संेटी वोटर्स में शामिल किया गया है।
बैठक में नोडल पदाधिकारी डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस कोषांग संजय कुमार, निदेशक आईटीडीए संजय कुमार भगत, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला जन सम्पर्क पदधिकारी उर्वशी पाण्डेय, सिविल सर्जन, प्रभात कुमार एवं मतदान के दिन आवश्यक सेवाओं से जुडे़ विभाग/संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) सहित पेयजल प्रमंडल द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

rktvnews

चतरा:एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, चारू कान्हाचट्टी की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:सीमा पंचायत के सोनपुर गांव में प्लाश उत्तम कृषि प्रसंस्करण केंद्र (दाल मिल) का उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को नमन किया,कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संचारित ऊर्जा अमृतकाल के सकंल्पों को और अधिक मजबूत करने जा रही है।

rktvnews

महाकुंभ: AI चैटबॉट का नया अवतार श्रद्धालुओं को 1 किमी के दायरे में पार्किंग, फूड कोर्ट और अस्पतालों के बारे में जानकारी देगा।

rktvnews

दुमका:रानीश्वर के बाँसकुली पंचायत में आदिम जनजाति: जनसंवाद एवं समाधान कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment