RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

दुमका, राजमहल और गोड्डा के हर बूथ की होगी कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग : के. रवि कुमार

बारिश की आशंका के बीच मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर की गयी है हर संभव व्यवस्था

चुनाव वाले क्षेत्र से जुड़े बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा सील।

रांची/झारखण्ड ( डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 31 मई। दुमका, राजमहल और गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में शनिवार को मतदान है। राजमहल में 14 और गोड्डा तथा दुमका में 19-19 उम्मीदवार हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि दुमका, राजमहल और गोड्डा के हर बूथ की कंट्रोल रूम से वेब कास्टिंग के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रत्येक बूथ पर भीतर और बाहर एक-एक कैमरे लगाये गये हैं। पर्यवेक्षक भी पूरी स्थिति पर अपनी नजर बनाये हुए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मी पहुंच गये हैं। सभी मतदानकर्मी मतदान के बाद उसी दिन वापस लौटेंगे। बारिश की आशंका के बीच मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर हर संभव व्यवस्था की गयी है। मतदान के दिन दूरस्थ इलाके के मतदाताओं को वाहन से मतदान केंद्र तक लाने और ले जाने की व्यवस्था की गयी है। वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को भी मतदान केंद्र तक लाने की व्यवस्था बनायी गयी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस बार दिनभर मतदान है, समय निकाल कर परिवार और पड़ोसी संग मतदान जरूर करें। वह शुक्रवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के मद्देनजर हर बूथ पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। चुनाव वाले क्षेत्र से जुड़े बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा सील कर दी गयी है। बाइक सवार क्विक रिस्पांस टीम की भी तैनाती की गयी है। उन्होंने बताया कि देवघर में चुनाव कार्य से जुड़े एक प्राइवेट बस के ड्राइवर की मौत हो गयी है। उसके परिजनों को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में 134 करोड़, 75 लाख की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की की गयी।

Related posts

पूर्वी चंपारण:सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत।

rktvnews

वैशाली:जिला प्रशासन सख्त:सीएमआर आपूर्ति नहीं करने वाले पैक्स अध्यक्ष तथा प्रबंधक के विरुद्ध हुई प्राथमिक की दर्ज।

rktvnews

पटना : ईंट-भट्ठा व निर्माण स्थलों के कामगारों के बच्चों का निकटतम विद्यालय में होगा नामांकन।

rktvnews

गढ़वा:जिले में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा जयंती व राज्य स्थापना दिवस।

rktvnews

भोजपुर:भीषण गर्मी मे पानी और बिजली के लिए मची हाहाकार के बीच सड़कों पर उतरी आरा की जनता:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

गोपालगंज: टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट वितरित।

rktvnews

Leave a Comment