RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

गढवा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी कार्यों के प्रगति की समीक्षा हेतु सभी बीएलओ सुपरवाइजर एवं प्रखंडों के निर्वाचन प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक।

गढवा/ झारखंड 27 नवंबर।समाहरणालय स्थित सभागार में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी कार्यों के प्रगति की समीक्षा हेतु सभी बीएलओ सुपरवाइजर एवं प्रखंडों के निर्वाचन प्रभारी के साथ बैठक किया गया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मुख्य रूप से प्रपत्र 6,7,8 की प्राप्ति एवं निष्पादन की स्थिति, वोटर आईडी कार्ड में ब्लैक एंड वाइट एवं खराब क्वालिटी के वोटर आईडी कार्ड के बदलने की स्थिति, बीएलओ से प्राप्त मृत मतदाताओं की सूची, मृत मतदाताओं का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत की स्थिति, रुट चार्ट से संबंधित सूचना प्रेषण की स्थिति समेत अन्य की बिन्दुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा समय सीमा के अंदर उक्त कार्यों का शतप्रतिशत निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि फॉर्म 8 के तहत जिले में कुल 1 लाख 10 हज़ार ऐसे मतदाता अभी भी शेष है जिनका वोटर आईडी कार्ड ब्लैक एंड व्हाइट या उनकी फोटो वोटर आईडी कार्ड में फोटो सही नहीं है। सभी बीएलओ सुपरवाइजर एवं अन्य संबंधित आपस में समन्वय बनाकर ऐसे मतदाताओं के घर जाकर भी मतदाताओं को समझाते हुए उनसे रंगीन अच्छे फोटोग्राफ लेकर उसे अपडेट करना सुनिश्चित करें, जिससे मतदाताओं का वोटर आईडी अप टू डेट किया जाय।
जिले में एक पीवीटीजी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे, जिसे लेकर कैंप आदि के माध्यम से पीवीटीजी मतदाताओं का शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया गया। सभी बीएलओ सुपरवाइजर एवं अन्य संबंधित को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में घर-घर जाकर मृत मतदाताओं की जानकारी इकट्ठा कर मतदाता सूची से ऐसे मतदाताओं का नाम हटाते हुए मतदाता सूची अपडेट करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ सुपरवाइजर समेत अन्य संबंधित द्वारा फॉर्म लंबित रखने एवं संतोषजनक कार्य नही करने को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए अगले 1 सप्ताह के अंदर सभी फॉर्म का निष्पादन का निर्देश दिया गया। साथ हीं वैसे बीएलओ सुपरवाइजर या अन्य संबंधित जो अपने प्रतिनियुक्त कार्यालय या स्थान पर अनुपस्थित रहते एवं बॉयोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नही करते, ऐसे बीएलओ सुपरवाइजर एवं अन्य को चिन्हित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ सुपरवाइजर एवं निर्वाचन कार्य में लगे अन्य कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर निर्वाचन संबंधित कार्यों को करने का निर्देश दिया। उक्त बैठक में मुख्य रूप से उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, अंचल अधिकारी गढ़वा कुमार मयंक भूषण, सभी बीएलओ सुपरवाइजर, सभी प्रखंडों के निर्वाचन प्रभारी अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ हेल्दी बेबी शो कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बिहार सरस मेला 2023: देश के विभिन्न प्रदेशों के परिधान एवं कलाकृतियों ने आगंतुकों का मोहा मन।

rktvnews

बक्सर:राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में इंट्रा कॉलेज खेलकूद-सह-सांस्कृतिक महोत्सव “उमंग–2026” का भव्य समापन।

rktvnews

भोजपुर: शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण और आरा को मुख्यालय बनाने की मांग को ले निकाली गई प्रभात फेरी।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : कभी सूर्य की तपन से मिलती थी परेशानी, अब वही बना राहत की किरण।

rktvnews

दूसरे पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल के युद्धपोत आईएनएस आन्द्रोत का जलावतरण।

rktvnews

Leave a Comment