RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

झारखंड:चतरा:विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर चुनाव की तैयारियों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)29 अक्टूबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर चुनाव की तैयारियों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में की गई । बैठक में सामान्य प्रेक्षक सिमरिया, पट्टानशेट्टी रवि सुभाष, सामान्य प्रेक्षक चतरा अमरूतेश कालिदास, व्यय प्रेक्षक बुदरूक गणेश बालासाहेब, पुलिस प्रेक्षक बी. नवीन कुमार की उपस्थिति में समीक्षात्मक बैठक की गई। मुख्य रूप से चुनाव सफल संचालन हेतु जिले में संचालित कोषांग, एस.एस.टी. भी.एस.टी. अंतरजिला चेकपोस्ट, अंतरराज्यीय चेकपोस्ट, सी.ए.पी.फ. आवासन स्थल, मतदान केन्द्रों पर बहाल की जा रही सुविधाओं, होम वोटिंग सुविधा, स्वीप गतिविधि, मतदाता पर्ची वितरण समेत अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं की क्रमवार समीक्षा की गई।
उन्होने जानकारी दी कि जिले में चतरा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए 13 नवम्बर 2024 को मतदान होना है इसके लिए प्रत्याशियों का नामांकन प्रक्रिया 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चला जिसमें चतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दर्ज किया वहीं सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए 11 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र भरा। 28 अक्टूबर 2024 की स्क्रुटनी में चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से किसी भी उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द नहीं किया गया, 30 अक्टूबर 2024 को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। जिले के कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों को चिन्हित कर हर एक बूथ के लिए मतदान प्रतिशत बढ़ाने व मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जिले से एक अधिकारी अलग अलग बूथों के लिए नियुक्त किए गए है। जिनके द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिनन तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा हैं। आगे उन्होने कहा लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वैसे बूथों को चिन्हित कर उक्त गतिविधि कराए गए थे जिसका परिणाम मतदान प्रतिशत में वृद्धि देखने को मिला। जिले में अंतरजिला कुल 07 और इंटरस्टेट 02 चेकपोस्ट बनाए गए है । जिले के ऐसे मतदान केन्द्र जो सुदुरवर्ती क्षेत्र व जंगली क्षेत्र में है वैसे कुल 66 मतदान केन्द्रों पर 07ः00 बजे से 04ः00 बजे तक मतदान होगी जिसमें वैसे बूथ सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में 27 है और चतरा विधानसभा क्षेत्र में 39 है कुल 66 बूथ है। यथा सिमरिया विधानसभा में बूथ संख्या 40-43, 49-53, 123-126, 333, 340, 393-402, 414-415 बूथ है वहीं चतरा विधानसभा में बूथ संख्या 4, 6, 7, 33-37, 74-75, 104-107, 155, 159-160, 180-184, 194-195, 201-206, 274, 282-283, 319, 371-374, 383 इन सभी बूथों पर सुबह 07ः00 बजे से 04ः00 बजे तक मतदान होगा। शेष चतरा व सिमरिया विधानसभा के सभी बूथों पर सुबह 07ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक मतदान होगी। 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं जो मतदान केन्द्र तक जाने में सक्षम नहीं हैं वैसे मतदाताओं के लिए भी पारदर्शी तरीके से होम वोटिंग की भी व्यवस्था की गई है। जिले में कुल 19 कोषांग संचालित हैं। आदर्श आंचार संहिता लागू होने के पश्चात 24, 48 व 72 घंटे के प्रोटोकॉल को पुरा किया गया है। जिले में कुल 24 एफ.एस.टी. 07 एस.एस.टी., 07 भी.एस.टी. एवं 02 भी.भी.टी. टीम गठित है। सिविजिल से 02 शिकायत प्राप्त हुए थे। जिसका निष्पादन कर लिया गया है। स्वीप कार्यक्रम के तहत बूथ जागरूकता टीम 894 बनाए गए है, रात्रि चौपाल, पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता, सेल्फी अभियान, हस्ताक्षर अभियान, डोर टू डोर अभियान समेत अन्य कार्यक्रम किए जा रहे है। इसके अलावे कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गई।
उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा जहुर आलम, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, समेत सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उज्जैन:कलेक्टर नीरज कुमार द्वारा विभिन्न मामलों में जनसुनवाई की गई, शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं आधार अनुश्रवन समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जिला प्रशासन के विधि-व्यवस्था में शांति स्थापना के सहयोगी नवीन प्रकाश को डीआईजी ने किया सम्मानित।

rktvnews

गया:आगामी पर्व त्योहारों को ले प्रशासनिक व्यवस्था हेतु डीएम और एसपी ने की बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:डॉ.अंबेडकर का जीवन संघर्ष,समता, न्याय एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक: जिला पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment