RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकतानिर्वाचन

दरभंगा:पिंक मतदान केंद्र को व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता दल को रवाना किया।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार) 23 मार्च।लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के द्वारा समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर पिंक बूथ हेतु मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया ।
उन्होंने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन के निर्देश के आलोक में महिला मतदाताओं की विशेष भागीदारी तथा मतदान में वृद्धि के लिए पिंक बूथ बनाया जाना है।
उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले के सभी महिला मतदाता आगे आए और 13 मई एवं 20 मई को शत-प्रतिशत मतदान करें।
जागरूकता रैली के दौरान सभी सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका आदि के द्वारा नारा लगाया गया कि -*वोट जैसा कुछ* *नहीं*,*वोट*जरुर डालेंगे हम* ।,
*छोड़ो अपने सारे काम*,*चलो करें पहले मतदान* आदि जैसे नारों के साथ आम-मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं को जागरूक किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि प्रखंड एवं ग्रामीण स्तरों पर भी इस तरह के विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन सत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर कृत संकल्पित है।
इस अवसर पर मतदाता जागरूकता हेतु रंगोली एवं शपथ समारोह भी आयोजित किया गया।
उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी नीरज कुमार दास,
अपर समाहर्त्ता विभागीय जाँच कुमार प्रशांत,उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद,उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल उमेश कुमार भारती,स्वीप नोडल पदाधिकारी वृषभानु कुमारी ,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस डॉ.रश्मि वर्मा,जिला कल्याण पदाधिकारी मो.असलम अली,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नेहा कुमारी एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन,अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

21 जून को आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह -समारोह के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां।

rktvnews

सीमा सड़क संगठन ने 32 दिनों के रिकॉर्ड समय में जोजिला दर्रा खोला।

rktvnews

पटना:17 अगस्त को प्रदेश कार्य समिति एवं पारिवारिक मिलन समारोह होगा आयोजित : संयोजक राजीव रंजन सिन्हा

rktvnews

इंदौर:कलेक्टर डॉ. बेड़ेकर ने ढोल-मांदल बजाकर दिया मतदाताओं को मतदान का संदेश।

rktvnews

गया: प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर ऊर्जा सचिव ने किया विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment