
RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)26 मार्च।जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह द्वारा बुधवार को समाहरणालय परिसर, हाजीपुर में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वाणिज्य संकाय में राज्य स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली मानवी कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही, जिला स्तर पर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
सम्मानित होने वाले प्रमुख छात्र-छात्राओं में तरन्नुम खातुन बी०एन० उच्च विद्यालय सेहान चेहराकला, अमन गुप्ता, उच्च माध्यमिक विद्यालय कर्णपुरा, हाजीपुर, कहकसा नाज उच्च माध्यमिक विद्यालय करहटिया बुजुर्ग, चेहराकला), पूजा कुमारी टाउन उच्च विद्यालय, हाजीपुर, मानवी कुमारी, रा० उच्च विद्यालय देसरी, दिया कुमारी गुप्ता, बी०एन० उच्च विद्यालय सेहान चेहराकला, मुस्कान प्रवीण बी०एन० उच्च विद्यालय सेहान चेहराकला, मुन्ना कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय सोंधो दुल्ह, आदित्य राज, संत कबीर महंत राम दयाल दास महाविद्यालय, बिदुपुर बाजार, कृष जयसवाल, उच्च माध्यमिक विद्यालय मथुरा गोखुला, बिदुपुर शामिल हैं।
जिला पदाधिकारी श्रीमती सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव तत्पर है तथा इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना एवं आत्मविश्वास का विकास होता है।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, वैशाली, उप विकास आयुक्त वैशाली, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित थे।

