RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

समस्तीपुर:लोक स्वातंत्र्य संगठन के तत्वावधान में नेताजी सुभाष जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी।

समस्तीपुर /बिहार 20 जनवरी।समस्तीपुर कोर्ट स्थित अधिवक्ता संघ के सभागार में लोक स्वातंत्र्य संगठन की समस्तीपुर जिला इकाई के पूर्व महासचिव शिक्षाविद् डॉ परमानन्द लाभ अधिवक्ता की अध्यक्षता में संगठन के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं व शिक्षाप्रेमियों की एक बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी २३ जनवरी मंगलवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई जाएगी। अवसर पर “नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और स्वाधीनता आंदोलन में उनकी भूमिका”विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित होगी। आयोजन स्थल जननायक कर्पूरी ठाकुर के सहयोगी शिवचन्द्र प्रसाद राजगृहार,वरीय अधिवक्ता,’समता सदन ‘, (एल आइ सी आफिस के सामने) , ताजपुर रोड परिसर नियत किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से विनय कृष्ण, समदर्शी राजगृहार, शिवेंद्र कुमार पाण्डेय, अकबर रजा अहमद, धीरेन्द्र कुमार लाल, भुवनेश्वर मिश्र, प्रवीण कुमार चुन्नू व डॉ रामसूरत प्रियदर्शी आदि मौजूद थे।

Related posts

देवघर:राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर की जाने वाली विभागीय कार्यों की उपायुक्त ने की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

जिलाधिकारी ने 36 आवेदनों की सुनवाई।

rktvnews

चतरा:भारतमाला परियोजना अंतर्गत मुआवजा राशि का वितरण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने सभी संस्थाओं के लिए एम2एम और डब्‍ल्‍यूपीएएन/डब्‍ल्‍यूएलएएन पंजीकरण का विस्तार किया।

rktvnews

गिरीडीह:नगर पालिका चुनाव को ले उपायुक्त की सभी प्रत्याशियों संग बैठक।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी से 360 लीटर देशी शराब के साथ 2 को किया गिरफ्तार!गिरफ्तार तस्कर ने अपने को राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज का मीडिया प्रभारी बताया।

rktvnews

Leave a Comment