RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बागपत:ईसीआई द्वारा नामित व्यय प्रेक्षक ने ली संबंधित अधिकारियों की बैठक।

RKTVNEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)29 मार्च।लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में लोकसभा क्षेत्र 11 हेतु महाराष्ट्र कैडर के आईआरएस अधिकारी नितिन शिवराज के पाटिल को भारत निर्वाचन आयोग ने 11 बागपत लोकसभा क्षेत्र का व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया। गुरुवार को बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में व्यय प्रेक्षक ने संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया और कहा कि सभी अधिकारी और कार्मिक मतदान संपन्न कराने की चुनौती की अपनी कर्तव्यनिष्ठा से सामना करे और मजबूत संकल्प से निर्वाचन संपन्न कराने में अपना योगदान दे। उनके द्वारा एफएसटी एवं एसएसटी टीम के प्रभारी व सदस्यों के साथ वार्ता कर आवश्यक जानकारी ली गई और साथ ही उनको जरूरी दिशा निर्देश दिए।
व्यय प्रेक्षक का मोबाइल नंबर 8869001187 है जो जनपद बागपत के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंच चुके हैं जो कमरा नंबर 1 में प्रवास करगें। व्यय अनुरीक्षण निर्वाचन संबंधित कोई भी सूचना माननीय व्यय प्रेक्षक के मोबाईल नम्बर-8869001187 पर दे सकते है। जिस पर उनसे सम्पर्क भी किया जा सकता है। इनके लाईजनिंग अधिकारी यतेंद्र सिंह लेखा अधिकारी है जिनका मोबाईल नम्बर 7235003744 है।
वहीं जिले में तीन चेक प्वाइंट बनाए गए है जिनपर स्टेटिक निगरानी टीम तैनात है जिसमें छपरौली में कूर्डी पुल टांडा, बड़ौत में निवाडा चौकी और बागपत में हिंडन पुल पर टीम निगरानी कर रही हैक।वहीं एसएसटी यानी स्थाई निगरानी टीमों द्वारा भी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के अनुश्रवण हेतु कार्य किया जा रहा है जिसमें नगदी, अवैध शराब, संदेहस्पद वस्तु या शस्त्र इत्यादि को संबंधित क्षेत्र में लाए जाने पर नगर रखने के लिए चेकपोस्टों पर टीम तैनात है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा में एफएसटी की नौ टीम सक्रिय है जिसमे चार सदस्यीय टीम प्रति आठ घंटो पर ड्यूटी कर रही है। इस प्रकार कुल 27 एफएसटी टीम नगदी, अवैध शराब, संदेशस्पद वस्तुओं आदि को ट्रैक कर रहे है।

Related posts

पटना:स्वतंत्रता-संग्राम के महान सेनापति और हिन्दी-आंदोलन के पितामह थे मालवीय जी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर:कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों ने दिया एक दिवसीय धरना।

rktvnews

सेवा का भाव रखने वाले ही आईआईसीसी का नेतृत्व करें: डॉ परवेज़ हयात

rktvnews

पटना: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया युवा नेत्री सौम्या श्रीवास्तव का अभिनन्दन समारोह।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास की राह में तेजी से बढ़ रहा आगे: केंद्रीय मंत्री रेखा आर्या

rktvnews

भोजपुर:कृषकों को मेरे पंचायत में मिलेगी सारी सुविधा: प्रियरंजन सिंह

rktvnews

Leave a Comment