RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : सहाय सदन में होली मिलन समारोह आयोजित।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 22 मार्च। रंगों के त्योहार होली को लेकर होली मिलन समारोह कार्यक्रम का दौर जारी है। ॠतुराज वसंत के आगमन पर श्रृंगार और नवयौवन से परिपूर्ण दिखने वाली प्रकृति तथा फाल्गुन के मदमस्त महीने मे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा पटना के बेली रोड स्थित सहाय सदन मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विदित हो कि सहाय सदन पटना के पूर्व मेयर स्व कृष्ण नंदन सहाय का आवास है जो तारामंडल के सामने स्थित है। कृष्ण नंदन सहाय के जीवन काल में सहाय सदन मे बड़ी-बड़ी राजनीतिक हस्तियों का आना जाना लगा रहता था। कई राजनीतिक हस्तियों का तो कार्यक्षेत्र रहा है सहाय सदन। होली मिलन समारोह के अवसर पर सहाय सदन मे उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को सुरभियुक्त अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। लोगों ने सरस संगीत का लुत्फ उठाया। होली के रसीले गीतों पर उपस्थित लोगों ने खूब ठुमके लगाये। गीत के सागर में गोते लगाते रहे उपस्थित लोग। सहाय सदन का माहौल होलीमय हो गया था। सभी लोग अबीर-गुलाल से रंगीन हो गये थे। होली के हङदंग और मस्ती के बाद लोगों ने सुरुचिपूर्ण आहार का रसास्वादन किया। उपस्थित लोगों का स्वागत डॉ निर्मल कुमार श्रीवास्तव और योगेंद्र नारायण मल्लिक ने किया। इस अवसर पर मंत्री नितिन नवीन, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा, सुजीत कुमार वर्मा, राजीव मोहन, विजय कुमार सिन्हा, अमिताभ ऋतुराज, अरुण कुमार कर्ण, अभिषेक कुमार, राकेश श्रीवास्तव, मीरा श्रीवास्तव, अंजली श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव, आशुतोष नारायण सिन्हा, विश्व रूपम सहित बड़ी संख्या में लोगों ने होली मिलन समारोह का आनंद लिया।

Related posts

अहमदाबाद:अदाणी ग्रीन ने ग्लोबल बायोडाइवर्सिटी फ्रेमवर्क अपनाकर प्रकृति संरक्षण को दी नई गति।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, बक्सर द्वारा माइक्रो ऑब्ज़र्वर प्रशिक्षण का निरीक्षण।

rktvnews

जम्मू और श्रीनगर में जियो ट्रू5जी लॉन्च, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया उद्धघाटन।

rktvnews

भोजपुर जिले के आरा में रामनवमी शोभा यात्रा में गणेश जी कर रहे दान पेटी की रक्षा।

rktvnews

जी-2 संभालेंगे अदाणी का साम्राज्य।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विद्यार्थियों ने बनाई अखबार की रद्दी से थैलियां और मेंहदी के कोन।

rktvnews

Leave a Comment