RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: 06 मार्च को पटना चलने और अधिकार मांगने का किया गया आह्वाहन।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )03 मार्च।बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिला अध्यक्ष रामानंद सिंह अध्यक्ष चौकीदार संघ भोजपुर, और कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने सभी संगठन के लोगों से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 06 मार्च को पटना चलने का आह्वान किया है। उन्होंने संयुक्त बयान में कहा कि य़ह आंदोलन केवल मांग नहीं बल्कि हमारे भविष्य की सुरक्षा की जंग है पुराना पेंशन, संविदा मानदेय कर्मियों का नियमितीकरण का प्रश्न बिहार सरकार के लिए परीक्षा का सवाल है, यह आंदोलन बिहार के लाखों लाख कर्मचारी की आवाज बनेगी ।भोजपुर ही नहीं पूरे बिहार के कर्मचारी पदाधिकारी पटना के सड़कों पर उतरकर अपनी मांगों के लिए सरकार को संदेश देंगे कि हमारे मेहनत का सम्मान होना चाहिए।पुराना पेंशन योजना लागू हो, संविदा मानदेय कर्मचारी की सेवा नियमित किया जाए, 2004 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों, पदाधिकारियों को पुराना पेंशन योजना लागू हो, ups,nps,निजीकरण भारत छोड़ो के अभियान आंदोलन की ताकत है l
आह्वाहन करते हुए 06 मार्च को पटना में सभी की शत प्रतिशत उपस्तिथि का आग्रह करते हुए कहा कि यह आंदोलन हमारे,आपके ,और नई पीढ़ी के भविष्य, अधिकार की रक्षा के लिए है।

Related posts

भोजपुर:जूनियर डिवीजन में आरा क्रिकेट अकादमी बी 115 रनों से विजयी।

rktvnews

आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा और जदयू हुए बेनकाब: राजद प्रवक्ता

rktvnews

भोपाल:सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल

rktvnews

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी क्षेत्र में एक निजी पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की मौत और छह अन्य के घायल होने की घटना का भारतीय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- विभिन्नता में एकता का मिल रहा संदेश, सोनिया शर्मा, भावना शर्मा और सांवरमल ने जीती ईनाम राशि।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा(रा) का जिला कार्यकर्ता संविक्षा सह कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन 27 फरवरी को।

rktvnews

Leave a Comment