RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:लैंगिक अपराध एवं हिंसा के विरोध’ विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

अपनी समस्या माता-पिता से साझा करें, असुरक्षा लगे तो महिला थाना से मदद ले:थाना अध्यक्ष ,अंशु कुमारी

जागरूकता से ही महिला अपराध और हिंसा रोका जा सकता है:डा सुनीता सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 अप्रैल। सोमवार को मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान डॉक्टर पीसी निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र महादेवा रोड़ आरा के परिसर में महिला एवं सामाजिक संस्था दिशा एक प्रयास के सहयोग से किशोरी एवं महिलाओं के बीच ‘लैंगिक अपराध एवं हिंसा के विरोध’ एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंशु कुमारी थाना अध्यक्ष महिला थाना एवं विशिष्ट अतिथि कुमारी सुनीता सिंह एवं संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर मालती गुप्ता, सचिव सत्य प्रकाश एवं निदेशक विकास कुमार के द्वारा किया गया। संस्था के प्रबंध निदेशक मालती गुप्ता ने अतिथियों को पौधा एवं पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया।
अंशु कुमारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्रों को जागरूक किया एवं बताया कि आपका पहला मित्र आपके माता-पिता है एवं उनके बाद अगर आपका कोई मित्र है तो वह आपका किताब है, किसी अन्य की बातों या बहकावे में ना आए एवं खुद को सुरक्षित रखें। किसी भी अनजान व्यक्तियों से रिश्ता ना रखें, सोशल मीडिया पर कंट्रोल रखें,किसी से मिलने की कोशिश ना करें एवं ना ही उनके साथ फोटो खींचे। उन्होंने आगे कहा कि एक पढ़ी-लिखी लड़की अपने घर के साथ पूरे समाज को सही दिशा दे सकती है इसलिए आप सभी अपना पूरा ध्यान अपनी शिक्षा पर दें एवं आगे बढ़े तथा किसी भी तरह कोई समस्या हो तो माता-पिता से अवश्य साझा करें अथवा किसी भी तरह की असुरक्षा महसूस होने पर महिला थाना सदैव आपकी सेवा में तत्पर है। आप कभी भी हमसे मिलकर अपनी शिकायत कर सकते हैं।
कुमारी सुनीता सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के बीच होने वाले अपराध एवं बाल विवाह को रोकना बहुत ही ज्यादा जरूरी है इसके लिए हम लोगों के साथ आप सभी को भी जागरूक होना होगा। जब तक आप सभी जागरूक नहीं होंगे पूरी तरह से बाल विवाह एवं महिलाओं के साथ होने वाले हिंसा एवं अपराध को रोक पाना नामुमकिन है।
मालती गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से आप अपने से मोबाइल को सुरक्षित रखने के लिए स्क्रीन गार्ड एवं कवर लगाते हैं बिल्कुल उसी तरह आपके माता-पिता आपके लिए स्क्रीन गार्ड और कवर की तरह आपको सही तरीके से वातावरण के मुताबिक रखने के अथक प्रयास करते हैं। इसलिए अपने माता-पिता को अपना सबसे सच्चा एवं सबसे अच्छा दोस्त समझे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आरती कुमारी एवं पिंकी कुमारी महिला थाना, वैभव कुमार, अर्पिता, दुर्गावती, आकाश कुमार, मृगांशी, यश, अरिहं, खुशबू, रोशनी, करिश्मा, तनु, स्वधा, सोहन, राजनंदनी, खुशी, संगीता, शारदा, निखत, फरहत, निधि, रिजवाना, किरण, आशा, शालू, माला, रिशु, इशरत, मुस्कान, गुड़िया, संजना, शीतल, बिंदु, अंशु, नाजिया, लक्ष्मी, प्रियांशु, अंकित, दिव्यांशु, रोहिणी, रागिनी, साक्षी, सोनम, प्रशंसा, आरती, ज्योति, अंकित, पूजा, सरिता, सुरभि, दुर्गा, पूजा, पल्लवी, आकाश, रौनक, अथर, आरिफ सहित सैकड़ो छात्र-छात्राएं का सहयोग रहा।

Related posts

भोपाल:समाज सुधार में कथा साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका हो : न्यू भूमिका

rktvnews

प्रधानमंत्री ने टाटानगर में 660 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

भोजपुर : विधायक ने जवइनिया बांध पर विस्थापितों के बीच कम्बल का किया वितरण।

rktvnews

सुरेश गोपी ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।

rktvnews

महाकुंभ में अनूठे अनुभवों के माध्यम से गर्मजोशी और एकजुटता की भावना जोड़ रहा नेस्ले इंडिया।

rktvnews

जनाधार प्राधिकरण ने रची मिसाल, नूर शेखावत बनीं जनाधार पाने वाली राजस्थान की पहली ट्रांसजेंडर।

rktvnews

Leave a Comment