RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 20 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बात की।
दोनों राजनेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-यूक्रेन साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
वर्तमान में जारी रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने भारत के जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दोहराया तथा आगे बढ़ने के रास्ते के रूप में बातचीत और कूटनीति का आह्वान किया।
उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत दोनों पक्षों के बीच सभी मुद्दों के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रयासों का समर्थन करता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ करना जारी रखेगा।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन के लोगों के लिए भारत की निरंतर मानवीय सहायता की सराहना की।
दोनों राजनेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

Related posts

राष्ट्रपति ने के.आर. नारायणन को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

जिला कलक्टर ने किया आरडी 629, सतीपुरा पुलिया का निरीक्षण, कार्य कि गति तेज करने के दिए निर्देश!प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, सभी बेहतरीन कार्य कर रहे:रूक्मणि रियार

rktvnews

हनुमानगढ़:बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए मतदाता जागरूकता शिविर।

rktvnews

नवादा डीएम की अध्यक्षता में योजनाओं की ऑडिट की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:अनावश्यक एवं अकारण आवेदनों को रिजेक्ट/ रिवर्ट नहीं करें सीओ : मंत्री

rktvnews

भोजपुर:आरा छपरा मार्ग पर ट्रक चालकों से छिनतई ,एक को मारी गोली।

rktvnews

Leave a Comment