RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)20 मार्च।आज आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना एवं उप महानिरीक्षक शाहाबाद क्षेत्र द्वारा 32-आरा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं विधानसभा उप निर्वाचन 195 विधानसभा -अगिआँव के तैयारियों की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार, भोजपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर , पुलिस अधीक्षक भोजपुर,सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी, सभी नोडल पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की गई!उक्त समीक्षा बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को निम्न निदेश दिये गये।
1. कर्मियों का डाटाबेस का प्रविष्टि पूर्ण किये जाने से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मतदान कर्मियों का डाटाबेस में प्रविष्टि का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।पर्याप्त संख्या में कार्मिक उपलब्ध है!नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग को निदेश दिया गया कि सभी कार्मिकों का बैंक खाता का विवरणी का जाँच कर लिया जाना है!
2.Force Deployment सॉफ्टवेयर में पुलिस कर्मियों का डाटा इंट्री का समीक्षा किया गया!पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि फोर्स डेप्लॉयमेंट सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि पूर्ण कर ली गई है!
3. नोडल पदाधिकारी ई0वी0एम0/ वी0वी0पैट कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि आयोग के निदेश के आलोक में EVM /VVPAT का रेंडेमाईजेशन एवं कमिशनिंग का कार्य निर्धारित तिथि को कराना सुनिश्चित करेंगे!
4.वाहन की आवश्यकता एवं उपलब्धता की समीक्षा की गई!नोडल पदाधिकारी वाहन कोषांग को निदेश दिया गया कि सभी प्रकार के वाहनों की आवश्यकता के अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे!
5.Dispatch Center पर Strong Room की तैयारी सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की गई। जिला निर्वाचन -सह-जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कुल पांच डिस्पैच केंद्र चिन्हित किया गया है। सभी स्थलों पर वज्रगृह हेतु कमरा को चिन्हित कर लिया गया है। डिस्पैच सेंटर पर मतदान कर्मियों हेतु पर्याप्त जगह, सामग्री रखने हेतु पर्याप्त कमरा, वाहन का रखरखाव हेतु पर्याप्त जगह उपलब्ध है, तथा सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य सभी व्यवस्था ससमय पूर्ण कर लिया जाएगा।
6. आदर्श आचार संहिता से संबंधित प्रतिवेदन के बारें में नोडल पदाधिकारी MCC कोषांग द्वारा बताया गया कि निर्वाचन के घोषणा के साथ ही MCC से संबंधित दैनिक प्रतिवेदन DEO पोर्टल पर प्रतिदिन अपलोड किया जा रहा है। C-VIGIL कोषांग 24×7 कार्यरत है!
7. विधि व्यवस्था कोषांग के समीक्षा के क्रम में नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन पुलिस मुख्यालय एवं निर्वाचन विभाग बिहार पटना को Law & order रिपोर्ट भेजा जा रहा है!साथ ही DEO पोर्टल पर प्रतिदिन अपलोड किया जा रहा है।
8. Critical Vulnerability Mapping का अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। नोडल पदाधिकारी विधि व्यवस्था कोषांग द्वारा बताया गया कि सभी सेक्टर पदाधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर भेद्यता मानचित्र की कार्रवाई की जा रही है! वी0एम0-2 एवं 3 से संबंधित प्रतिवेदन संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी से प्राप्त हो चुका है एवं वी0एम0-5 में प्रतिवेदन शीघ्र ही निर्वाचन विभाग बिहार पटना को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
9. C-Vigil App/ ESMS से संबंधित जानकारी प्राप्त की की गई नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि C-Vigil एवं ESMS पर FS /SST को onboarding की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है।24×7 कॉल सेंटर कार्यरत है!
10. हैलीपैड एवं हवाई अड्डा पर की जाने वाली व्यवस्था की समीक्षा किया गया। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि हैलीपैड स्थायी रूप से पुलिस लाइन आरा में निर्मित है। इसके अतिरिक्त अन्य 35 हैलीपैड स्थल को भवन प्रमंडल, आरा द्वारा चिन्हित किया गया है। हैलीपैड स्थल पर सभा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था अंतर्गत सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय की जाएगी।
11.कम्युनिकेशन प्लान की तैयारी की जानकारी ली गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि डी0ई0ओ0 लेवल, आर0ओ0 लेवल, ए0आर0ओ0 लेवल, पी0एस0 लेवल पर पदाधिकारी /कर्मियों को चिन्हित करते हुए DEO पोर्टल पर प्रविष्टि कर दिया गया है।
12. AMF मनकों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मानकों के अनुसार सभी सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रो पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने से संबंधित आयोग से प्राप्त निर्देश का अनुपालन किया जा रहा है।
13. नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग को निदेश दिया गया कि प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार कर सभी संबंधित को ससमय प्रशिक्षण दिलाना सुनिश्चित करेंगे!नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अभी तक मास्टर ट्रेनर /सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जा चूका है!मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है!
14. पोस्टल बैलेट कोषांग को निदेशित किया गया कि पोस्टल बैलेट का आकलन कर एवं पोस्टल बैलट से सम्बंधित सभी कार्य ससमय करना सुनिश्चित करेंगे!
15. अन्य सभी कोषांग के नोडल एवं वरीय पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि अपने कोषांग के कार्यों का ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे!
16. आरा लोक सभा अंतर्गत सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं निर्वाची पदाधिकारी -195 अगिआँव को निदेशित किया गया कि अपने क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यों का निष्पादन ससमय करेंगे!
17. सभी नोडल पदाधिकारियों /वरीय पदाधिकारियों /सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि निर्वाचन से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग का हैंडबुक, चेकलिस्ट एवं मैन्युअल में दिये गये निदेश का अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे!
18.स्वीप गतिविधि एवं स्वीप प्लान की समीक्षा की गई!नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग द्वारा बताया गया कि जिला का स्वीप प्लान तैयार कर लिया गया है!जीविका, महिला पर्यवेक्षिका आंगनबाड़ी सेविका,नेहरू युवा केंद्र एनसीसी एवं एनएसएस के माध्यम से डोर टू डोर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है एवं सेल्फी प्वाइंट, आडियो,वीडियो जिंगल, पोस्टर,फ्लेक्सी,कॉलेज में कैंपस एंबेसडर के माध्यम से पेंटिंग, निबंध,भाषण प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन जागरूकता हेतु किया जा रहा है।विगत निर्वाचन में न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले सभी मतदान केंद्रों पर स्वीप गतिविधि अंतर्गत व्यापक प्रचार -प्रसार करने का निदेश दिया गया!
सभी उपस्थित पदाधिकारियों को अपने कार्य एवं दायित्व का निर्वहन ससमय करने का निदेश दिया गया!
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी भोजपुर, पुलिस अधीक्षक भोजपुर, उप विकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता भोजपुर,उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर,सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी, सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी 195- अगिआँव विधानसभा,सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।


previous post
