RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पटना: मतदान प्रतिशत में वृद्धि को ले राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत बाल विकास परियोजना द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)20 मार्च।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पटना शीर्षत कपिल अशोक के निर्देशन में लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 में मतदान प्रतिशत में वृद्धि के उद्देश्य से स्वीप कोषांग, पटना के द्वारा सम्पूर्ण जिला में सघन तौर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत समेकित बाल विकास परियोजना (ICDS), पटना के द्वारा मतदाता जागरूकता थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीपीआरओ, पटना लोकेश कुमार झा तथा डीपीओ, आईसीडीएस आभा प्रसाद के नेतृत्व में बैलून को हवा में उड़ाकर ज़िलेवासियों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों ने शत-प्रतिशत मतदान के ध्येय से मतदाता-शपथ भी लिया। मतदान के दिन सभी से अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान भी किया गया।

Related posts

भोजपुर : तीन वारंटी गये जेल।

rktvnews

रांची संसदीय क्षेत्र से कुल 33 अभ्यर्थियों किया नामांकन।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने सोमनाथ चटर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में ईद मिलाद-उन-नबी,अनन्त चतुर्दशी एवं विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

07अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मैं गांधी को केवल सुनता और पढ़ता नहीं बल्कि गांधी में जीता हूं , मैं चंपारण का हूं: प्रो. मजहर आसिफ

rktvnews

Leave a Comment