RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

बक्सर: अवैद्य बालू के उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण को ले डीएम के नेतृत्व में की गई छापेमारी।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)15 जून।बक्सर जिले में अवैद्य बालू के उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण/रोकथाम हेतु जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में आज 15.06.2024 के प्रातः 03:00 बजे से 08:00 बजे तक जासो गोलंबर से नदांव होते हुए महदह, बक्सर कोइलवर बांध इटाढी-धनसोई पथ एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा से वीर कुंवर सेतु पर सघन छापेमारी की गई।
छापेमारी के क्रम में कुल 18 वाहनों को जप्त किया गया तथा 55,28,291 रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही 01 अभियुक्त को हिरासत में भी लिया गया है, जिसके द्वारा सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न किया जा रहा था। जप्त वाहनों पर परिवहन विभाग एवं खनन विभाग के द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं खान निरीक्षकों एवं पुलिस बल भी उपस्थित थे।

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!ओवरलोडेड पत्थर बोल्डर लदा हाइवा को किया गया जब्त।

rktvnews

भोजपुर: नाबालिग के हत्या के अभियुक्तों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

rktvnews

उत्तराखंड:राजभवन में आयोजित हुआ‘‘भविष्य के लिए तैयार स्कूलों के निर्माण’’ कार्यक्रम,राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

प्रोसेस्ड, फास्ट फूड के सेवन से पनपती स्वास्थ्य समस्याएँ।

rktvnews

भोजपुर:दीपक सिंह ने पैठानपुर हेल्थ सेंटर में सीएचओ की प्रतिनियुक्ति हेतू जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

भोजपुर:दरभंगा ने पटना को 61 रनों से पराजित किया।

rktvnews

Leave a Comment