RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भाजपा भोजपुर ने गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिले भर में किया आयोजन! माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि और रोगियों के बीच फलों का किया वितरण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)2 अक्टूबर। भाजपा भोजपुर ने जिले भर मे सेवा सप्ताह पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को गाँधी जयंती मनाया।गाँधी जयंती के अवसर पर भाजपा भोजपुर द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे सदर अस्पताल परिसर स्थित गाँधी मुर्ति पर माल्यार्पण किया गया गया।इसके अलावा देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैलीय चित्र पर भी पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि पश्चात सदर अस्पताल मे रोगियों के बीच फल वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष के अलावा आरा नगर मेयर इंदु देवी,पूर्व जिलाध्यक्ष डाँ प्रेम रंजन चतुर्वेदी, रामदिनेश यादव, कौशल यादव,वंदना राजवंशी, लव पांडेय,संजय कुमार सिंह, संतोष चंद्रवंशी, विनय बेलाऊर,रमेश कुमार कर्ण,राहुल सिंह,प्रहलाद राय,दीपक सिंह,शंभुनाथ प्रसाद, अजय गुप्ता, सत्यदेव सिंह,हिमांशु सिंह,निशांत सिंह सेंगर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता थे।
वहीं भाजपा जिला कार्यालय बामपाली मे गाँधी जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।उक्त दौरान भारत माता की जय,महात्मा गांधी अमर रहे,लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे आदि नारे लगाए गए। संगोष्ठी कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा के ब्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी महात्मा गाँधी की देन है।उनके विचारधारा को आज विश्व अपना रहा है।गाँधीवादी विचारधारा पर ही विश्व मे शांति स्थापित हो सकता है। उन्होने खादी और स्वदेशी अपनाने का नारा दिया था,जिसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आगे बढाते हुए देश को स्वदेशी अपनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। इसके साथ ही दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के देश के लिए योगदान पर भी वक्ताओं द्वारा बताया गया।
कार्यक्रम को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक उदय सिंह,सूर्यभान सिंह,ईं. धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,प्रहलाद राय आदि नेताओं ने संबोधित किया।
इसके अलावा कार्यक्रम मे सतीश भट्ट,वंदना राजवंशी, मधु मिश्रा, संतोष चंद्रवंशी, सूर्यकांत पांडेय,रमेश कुमार कर्ण,संजय कुमार सिंह, राहुल सिंह,निशांत सिंह सेंगर,रामदिनेश यादव,हरेन्द्र सिंह,अजय सिंह,अम्बिका सिंह आदि नेता और कार्यकर्ता थे।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से चल रहे सेवा सप्ताह पखवाड़े का समापन गाँधी जयंती पर हुआ।जिले भर मे पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दलित वस्ती मे सेवा कार्य किया गया।

Related posts

भोजपुर:मोदी सरकार ने जनता से किए वादों के साथ विश्वासघात किया है- सुदामा प्रसाद

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अमर शहीदों, राज्य आन्दोलनकारियों एवं वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग :21 जुलाई 25

rktvnews

भोजपुर : आग्नेयास्त्र व शराब के साथ एक गिरफ्तार! गया जेल।

rktvnews

माले ने आरा के धरहरा में लोकतंत्र बचाओ-जनसंवाद अभियान आयोजित किया!

rktvnews

देहरादून:राज्यपाल ने लोक भवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड द्वारा विश्व टीबी दिवस पर ‘‘100 दिन सघन टीबी उन्मूलन’’ अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment