RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:सी-विजिल एप से आमजन कर सकेंगे आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत!100 मिनट में होगी प्रभावी कार्यवाही।

RKTV NEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान )19 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आमजन की सुविधा के लिये सी-विजिल एप संचालित किया है। एप के माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। एप पर की गई शिकायत पर 100 मिनट में कार्यवाही होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार अगर आमजन को चुनाव में कहीं शराब, धन बांटने की जानकारी मिलती है या मतदाताओं को ले जाने के लिए वाहन लगे हों या कोई फेक, पेड़ न्यूज दिखाई दे तो सी-विजिल एप पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। शिकायतों पर महज 100 मिनट में कार्यवाही होगी। आमजन को सिर्फ एक फोटो या वीडियो बना कर चुनाव आयोग के सी-विजिल एप पर अपलोड करना है। निर्वाचन विभाग तुरंत हरकत में आएगा और कार्यवाही शुरू हो जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने आमजन से अपील की है कि आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सी-विजिल एप के माध्यम से शिकायत करें। इस पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि सी-विजिल एप पर आम नागरिक हथियारों का प्रदर्शन, मतदाताओं को प्रलोभन के लिए निःशुल्क उपहारों का वितरण, मतदाताओं को परिवहन साधनों से वोट डालने ले जाना, फेक न्यूज, डराना-धमकाना, सार्वजनिक प्रोपर्टी पर विज्ञापन, धन वितरण, हेट स्पीच, सांप्रदायिक भाषण एवं शराब व नशीले पदार्थ का वितरण सम्बन्धित शिकायत कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के चाहने पर उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। एप पर फोटो या वीडियो अपलोड करना होगा। शिकायतकर्ता को यह भी लिखने की जरूरत नहीं होगी कि वह कहां है। यानी इस ऐप के जरिए मतदाता भी चुनाव में निगरानी रख सकते हैं। ऐप के माध्यम से मतदाता फोटो और वीडियो के साथ जहां गड़बड़ी हो रही हो, उस स्थान की लोकेशन स्वतः अटेच रहेगी और विवरण लिखकर पूरी जानकारी उपलब्ध करवा सकते हैं।

ऐसे करें ऐप का उपयोग

जागरूक नागरिकों के लिए सिटीजन विजिल एप है। यह एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। एंड्रॉयड यूजर इसे गूगल प्ले स्टोर से और एपल यूजर एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टॉल करने पर कैमरा, लोकेशन, ऑडियो और फाइल्स एक्सेस करने की अनुमति मांगी जाती है। इसके बाद भाषा चुनने का विकल्प मिलता है। इस एप में झूठी शिकायत रोकने के लिए लाईव फोटो, वीडियो एवं ऑडियो भेजने की सुविधा दी गई है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए यह एप प्रभावी भूमिका निभाएगा।

Related posts

भोजपुर के विभिन्न प्रखंडों में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे।

rktvnews

भोजपुर: जेपी गोलंबर पर अभ्यर्थियों की निर्मम पिटाई ने ताजा की जलियांवाला बाग कांड की यादें : श्रीधर तिवारी

rktvnews

हनुमानगढ़:जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाना ही प्राथमिकता- जिला निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने CBI द्वारा विकसित BHARATPOL पोर्टल का शुभारंभ किया।

rktvnews

एनएफडीसी ने 54वें आईएफएफआई के भारतीय पैनोरमा खंड में प्रदर्शित होने वाली फीचर और गैर-फीचर फिल्मों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं।

rktvnews

दुमका:गोपीकांदर संकुल में जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर।

rktvnews

Leave a Comment