RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:नगर पालिका निर्वाचन की तैयारियों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)13 फरवरी। गुरुवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने नगर पालिका निर्वाचन के मद्देनज़र की जा रही तैयारियों का स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने जुगसलाई प्रखण्ड परिसर स्थित एफसीआई गोदाम में मतदान दलों के लिए बनाए गए डिस्पैच एवं रिसिविंग काउंटर सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने मतदान दलों की सुगम आवाजाही, सामग्री वितरण एवं प्राप्ति की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रखने पर विशेष जोर दिया।
इसके उपरांत उन्होंने मतगणना की तैयारियों के तहत प्रस्तावित मतगणना कक्ष एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा बलों की तैनाती, प्रवेश-नियंत्रण व्यवस्था तथा अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित पदाधिकारी आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें।

Related posts

राष्ट्रपति 15 से 17 जनवरी तक मेघालय और असम का दौरा करेंगी।

rktvnews

झारखंड:चतरा विधान सभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक अमरुतेश कालिदास का हुआ चतरा आगमन।

rktvnews

स्टेट बैंक का छोटकी सनदिया में संध्या चौपाल।

rktvnews

नई दिल्ली:ओखला में “डॉ. अब्दुर रशीद अगवान मेमोरियल भाषण प्रतियोगिता” का प्रभावशाली आयोजन।

rktvnews

बागपत:यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा भोजपुर की नवगठित जिला पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment