RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

एसएफआईओ ने हैदराबाद के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को नोटबंदी के दौरान उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया।

नई दिल्ली/18 सितंबर।विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, गंभीर कपट अन्‍वेषण कार्यालय (एसएफआईओ), कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों ने मुंबई पुलिस आयुक्त के सहयोग से नित्यांक इंफ्रापावर एंड मल्टीवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के अभियोजन के संबंध में जारी किए गए समन का अनुपालन करने में विफल रहने पर पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट नलिन प्रभात पांचाल को दिनांक 13.9.2023 को गिरफ्तार किया।
एसएफआईओ के अधिकारियों ने नोटबंदी की अवधि के दौरान नित्यांक इंफ्रापावर एंड मल्टीवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की भूमिका की जांच की और विशेष अदालत तीन अतिरिक्‍त मेट्रोपॉलिटन सेशन जज, हैदराबाद (विशेष अदालत) के समक्ष इस कंपनी और व्यक्तियों के खिलाफ अभियोजन शुरू किया। समन जारी किए जाने के बावजूद पांचाल हैदराबाद में विशेष न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। उनकी गिरफ्तारी विशेष अदालत हैदराबाद द्वारा जारी किए गए गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट के अनुसार की गई थी। उन्‍हे 13.09.2023 को हैदराबाद की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया था जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

Related posts

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने नेशनल हैण्डलूम वीक के ब्रोशर का किया विमोचन! 3 अगस्त से 7 अगस्त तक जवाहर कला केंद्र में आयोजित होगा नेशनल हैण्डलूम वीक

rktvnews

नवादा:जिला स्तरीय समन्वय राजस्व समिति की महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

एनटीपीसी ने छबड़ा ताप विद्युत संयंत्र की बिजली उत्पादन लागत घटाने और सुपरक्रिटिकल इकाइयों को जोड़ने के लिए राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (आरवीयूएनएल) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भूपेंद्र यादव ने ब्रिक्स देशों से छठी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा में अपनाए गए टिकाऊ जीवनशैली प्रस्ताव के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

rktvnews

गढ़वा:शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के अवशेष कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : होली मिलन समारोह में विधानसभा परिसर हुआ रंग-गुलाल से सराबोर।

rktvnews

Leave a Comment