RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह 44 वाॅं राष्ट्रीय थ्रो बॉल( पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप 2024 के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 16 मार्च।44 वाॅं राष्ट्रीय थ्रो बॉल( पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप 2024 आयोजक : बिहार थ्रो बॉल एसोसिएशन, पटना के तत्वाधान में आरा शहर के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में कुल 17 टीमों ने भाग लिया जिसमें 10 पुरुष और 7 महिला टीमों ने शिरकत किया। 16 मार्च को कूल , 8 मैच खेले गए जिसमें चार सेमीफाइनल मैच दो मैच तीसरे स्थान के लिए खेला गया और दो मैच फाइनल खेला गया। प्रथम सेमीफाइनल मैच पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र बनाम तमिलनाडु के बीच खेला गया जिसमें तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को 2-1 से जीत हासिल कर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। इस सेमीफाइनल मैच के मुख्य अतिथि के रूप में पांडिचेरी के थ्रोबॉल सचिव मिस्टर नारायण स्वामी और मिस्टर एंथोनी वाइस प्रेसिडेंट एंथोनी स्वामी थे। इस मैच के निर्णायक के रूप में मिस्टर महेश आंध्र प्रदेश किरण मिस्कीन कर्नाटक एहसान अली जम्मू कश्मीर थे दूसरा सेमीफाइनल मैच महिला वर्ग में कर्नाटक बनाम तेलंगाना के बीच हुआ जिसमें कर्नाटक विजय घोषित हुआ। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में जिला फुटबाल संघ भोजपुर के सचिव रविंद्र कुमार थे। तीसरा सेमीफाइनल मैच बिहार बनाम तमिलनाडु के बीच खेला गया इसमें तमिलनाडु ने 2/0 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में सुधीर कुमार सिंह थे।तीसरे स्थान के लिए तेलंगाना बनाम बिहार के बीच मैच खेला गया जिसमें तेलंगाना ने बिहार को पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में तीसरे स्थान के लिए मैच महाराष्ट्र बनाम तेलंगाना के बीच खेला गया इसमें भी तेलंगाना ने महाराष्ट्र को 2/0 से हराया और तीसरा स्थान प्राप्त महिला वर्ग में फाइनल मैच कर्नाटक बनाम तमिलनाडु के बीच खेला गया। कर्नाटक ने तमिलनाडु को 2/0 से हराया और ट्रॉफी अपने नाम किया पुरुष वर्ग में फाइनल मैच में कर्नाटक बनाम तमिलनाडु के बीच खेला गया जिसमें कर्नाटक ने तमिलनाडु को 2/0 से हरा कर ट्रॉफी अपने नाम किया।फाइनल मैच के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार कांति सिंह थी। फाइनल मैच की अध्यक्षता बिहार थ्रो बॉल के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने की। फाइनल मैच मुख्य के अतिथि के रूप में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह को सुधीर कुमार सिंह ने सम्मानित किया वशिष्ठ अतिथि के रूप में राम मूर्ति प्रसाद
अध्यक्ष जिला फुटबाल संघ भोजपुर को सम्मानित सुनील कुमार सिंह ने किया। प्रेम पंकज ललन समाजसेवी खेल प्रेमी को कुमार विजय ने किया। बबलू जी समाजसेवी को सम्मानित ज्योति प्रकाश ने किया। डॉ एस मनी प्रेसिडेंट ऑल इंडिया थ्रो बॉल एसोसिएशन को सम्मानित जीतू चंद्रवंशी ने किया। संचालन जिला फुटबाल संघ भोजपुर के सचिव रविंद्र कुमार ने किया। उपस्थित अतिथि और कार्यकर्ता को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों में राममूर्ति प्रसाद अध्यक्ष जिला फुटबाल संघ भोजपुर पुष्पेंद्र सिंह ,इंद्रदीप नारायण सिन्हा, लाल शरण सिंह, अशोक मानव, जीतू चंद्रवंशी, सुधीर कुमार सिंह , सुनील कुमार सिंह ,ज्योति प्रकाश ,संजय सिंह, कुमार विजय, कुमार मंगलम, मुकेश कुमार, शशि भूषण सिंह, रजनीश पाठक, कमल सिंह ,कुंदन कुमार, राजकुमार, बुटन यादव ,जिला पार्षद धनंजय यादव, उमाशंकर सिंह अरुण कुमार यादव ,शैलेंद्र राय ,सुरेंद्र यादव ,बैजनाथ पासवान ,हरेंद्र राय ,कुंदन यादव उपस्थित थे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के विशेष डिजिटल केस मैनेजमेंट सिस्टम (CCMS) का उद्घाटन किया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित बैठक का किया गया आयोजन।

rktvnews

भारत-कतर की भावी साझेदारी स्थिरता, प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और ऊर्जा के आधार पर बनी रहेगी: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जवाहर नवोदय विद्यालय, बहरागोड़ा में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बतौर अध्यक्ष शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर:लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए कमर कस चुकी है आरा की महिलाएं।

rktvnews

चतरा:अपर समाहर्ता चतरा अरविन्द कुमार ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment