RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : पुलिस ने किया एक देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद! आरोपी फरार।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 जून। भोजपुर जिला के बहोरनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बरसिंघा टोला गाँव के दीपक गोंड के घर से एक देशी कट्टा और 315 बोर का तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली कि दीपक गोंड कट्टा लेकर अपने पड़ोसी को धमका रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस बल के साथ उसके घर पहुँचे। पुलिस को देख दीपक गोंड रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने जब उसके घर की तलाशी ली तो एक बक्सा मे से एक देशी कट्टा और 315 बोर का तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध मे बहोरनपुर थाना मे दीपक गोंड के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। वह बरसिंघा टोला के मुरारी गोंड का पुत्र बताया जाता है।

Related posts

भोजपुर: क्षत्रिय कल्याण संघ ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती।

rktvnews

खुशी भारद्वाज ने पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने के अनुभव साझा किए।

rktvnews

पीएचडी: उपाधि नहीं, ज्ञान-सृजन की निरंतर यात्रा।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने दिव्यांगजनों के लिए मतदान को आसान बनाने हेतु निर्देश जारी किए।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित।

rktvnews

सारण:लोकसभा आम निर्वाचन में अवैध कैश एवं वस्तुओं के परिवहन एवं लेनदेन पर फ्लाइंग स्क्वाड की 39 टीम की है नजर।

rktvnews

Leave a Comment